1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने पहना फूलों का ताज, Twitter पर बने मज़ाक

केजरीवाल ने पहना फूलों का ताज, Twitter पर बने मज़ाक

सिर पर फूलों का ताज पहने केजरीवाल की फोटो माक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल होने पर उनका जम कर मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

árvind kejriwal in goa- India TV Hindi
árvind kejriwal in goa

नई दिल्ली: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले 2 दिनों के दौरे पर वहां पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 40 में से 35 सीटें जीतेंगे। हमारा मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार होगा। गोवा पहुंचे केजरीवाल ने मछुआरों के परिवारों से भी मुलाकात की साथ ही उन्होंने सिर पर फूलों का ताज भी पहना। सिर पर फूलों का ताज पहने केजरीवाल की फोटो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल होने पर उनका जम कर मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

केजरीवाल ने मछुआरा समुदाय से बातचीत के बाद वास्को टाउन में संवाददाताओं को बताया, आप दोनों ही पार्टियों (कांग्रेस और BJP) की उम्मीदों पर पानी फेर देगी। हम 40 में से कम से कम 35 सीटें जीतेंगे।

अगली स्लाइड में देखें फोटो...

Latest India News