A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष बोले- यू-टर्न को अब ‘उद्धव जी ठाकरे’ टर्न के तौर पर जाना जाएगा

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष बोले- यू-टर्न को अब ‘उद्धव जी ठाकरे’ टर्न के तौर पर जाना जाएगा

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर अपनी बात से पलट जाने का आरोप लगाया है।

<p>Uddhav Thackeray</p>- India TV Hindi
Uddhav Thackeray

पुणे: भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर अपनी बात से पलट जाने का आरोप लगाया है। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे ने पूरी तरह कर्ज माफी का वादा किया था।

उन्होंने कहा ‘‘लेकिन उन्होंने केवल दो लाख रुपये की कर्ज माफी का ऐलान किया है। हम जानते हैं कि कुछ सीमाएं हैं। लेकिन अब उन्हें घोषणा करने और क्रियाऩ्वयन करने के बीच का अंतर समझ आ गया होगा।’’

पाटिल ने कहा ‘‘यू-टर्न को अब उद्धव जी ठाकरे टर्न के तौर पर जाना जाएगा।’’

Latest India News