1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उसेन बोल्ट ने बीफ़ खाकर जीते हैं मैडल: उदित राज

उसेन बोल्ट ने बीफ़ खाकर जीते हैं मैडल: उदित राज

उदित राज ने उसेन बोल्ट पर विवादित ट्वीट कर कहा बीफ खाकर बोल्ट ने गोल्ड मेडल जीते हैं।

Udit Raj- India TV Hindi
Udit Raj

नई दिल्ली: अपने कई विवादित बयोनों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के सांसद उदित राज एक नए बयान से चर्चा में आ गए हैं। उदित राज ने उसेन बोल्ट पर विवादित ट्वीट कर कहा बीफ खाकर बोल्ट ने गोल्ड मेडल जीते हैं।

उदित राज ने कहा कि जमैका के उसेन बोल्ट गरीब थे और ट्रेनर ने उनको दोनों वक्त बीफ खाने के लिए कहा। इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने 9 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते।

हालांकि ट्वीट पर विवाद होने के बाद उदित राज ने सफाई दी है कि उन्होंने उसेन बोल्ट के बारे में नया नहीं कहा है। बोल्ट के बीफ खाने का बयान उनके ट्रेनर का है।

उदित राज ने यह भी जोड़ा कि उनका बयान एथलीट्स के उन दावों पर हैं जिसमें उन्होंने समुचित सुविधाएं न दिए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सारी बात सुविधाओं की नहीं है। समर्पण भाव ही सबसे बढ़कर है।

हालही में उसैन बोल्ट ने चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर रियो ओलंपिक खेलों में भी अजेय रहकर विदाई ली और इसके साथ खेल महाकुंभ में अपने ओवरआल स्वर्ण पदकों की संख्या 9 पर पहुंचा दी। इससे पहले 100 और 200 मीटर के स्वर्ण पदक जीतने वाले बोल्ट ने जमैका की तरफ से सबसे आखिर में दौड़ लगायी और फिर टीम को सोने का तमगा दिलाया। जमैका की टीम ने 37.27 सेकेंड में यह रेस पूरी की।

Latest India News