1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी का पाकिस्तान दौरा एक स्वागत योग्य कदम: उमर अब्दुल्ला

मोदी का पाकिस्तान दौरा एक स्वागत योग्य कदम: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा को एक शानदार कदम करार देते हुए स्वागत किया, लेकिन कहा कि भारत-पाकिस्तान के संबंधों में स्थिरता

umar abdullah- India TV Hindi
umar abdullah

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा को एक शानदार कदम करार देते हुए स्वागत किया, लेकिन कहा कि भारत-पाकिस्तान के संबंधों में स्थिरता होनी चाहिए।

मोदी के अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात के लिए काबुल से नई दिल्ली लौटते वक्त लाहौर में रुकने के फैसले पर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान के साथ पुन: वार्ता एक बढ़िया और स्वाग्तयोग्य कदम है।"

नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान के साथ संबंधों में हालांकि हमें स्थिरता की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से ग्रस्त रहा है और इसमें स्थिरता की कमी रही है। इस समय दोनों प्रधानमंत्रियों को संबंधों को सही करने की ओर ध्यान देना चाहिए।"

Latest India News