1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा में तेज हुआ घमासान, CM अखिलेश ने अपने पसंद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

सपा में तेज हुआ घमासान, CM अखिलेश ने अपने पसंद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभी-अभी अपनी नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 171 सिटिंग विधायकों का नाम है। 64 नए चेहरे हैं। हालांकि जो हुआ उसका अंदाजा आज सुबह

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभी-अभी अपने पसंद के उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 171 सिटिंग विधायकों के नाम है और 64 नए चेहरे हैं। हालांकि जो हुआ उसका अंदाजा आज सुबह ही मिल गया था जब अखिलेश यादव ने अपने उन समर्थकों से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कह दिया जिन्हें मुलायम सिंह ने टिकट नहीं दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अखिलेश अपनी लिस्ट पर अड़े, शिवपाल भी अड़े

अखिलेश के समर्थकों ने सुबह ही ये बता दिया था कि अखिलेश यादव अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे इसके बाद समाजवादी पार्टी में हलचल तेज हो गई। वैसे आज सुबह से ही बैठकों का दौर चल रहा था। आज अखिलेश यादव की मुलायम और शिवपाल की मुलाकात हुई।

समर्थकों से मिले अखिलेश

अखिलेश और शिवपाल यादव ने मुलायम के घर जाकर मीटिंग की इसके बाद अखिलेश ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और उन्हें चुनाव लड़ने का भरोसा दिया। उन्हें अपने अपने इलाकों में जाकर तैयारी करने को कह दिया इसके बाद शिवपाल यादव दोबारा मुलायम सिंह यादव से मिलने गए। असल में आज अखिलेश ने अपने समर्थकों का टिकट कटने को लेकर मुलायम से नाराजगी जताई।

मुलायम की लिस्ट में कैबिनेट मंत्री का भी नाम नहीं

दरअसल आज लखनऊ में अखिलेश यादव ने उन लोगों से मुलाकात की थी जिनके नाम उन्होंने अपनी लिस्ट में दिए थे लेकिन मुलायम सिंह ने जो लिस्ट जारी की उसमें नाम किसी  और का था। अखिलेश के 38 समर्थकों के नाम लिस्ट से काटे गए थे इनमें कई कैबिनेट मंत्री भी थे। मुलायम की लिस्ट में यूपी के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर रामगोविंद चौधरी का भी नाम नहीं था।

Latest India News