1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी चुनाव: कांग्रेस का 15 जुलाई से चुनावी अभियान, प्रियंका करेंगी प्रचार

यूपी चुनाव: कांग्रेस का 15 जुलाई से चुनावी अभियान, प्रियंका करेंगी प्रचार

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को चुनाव प्रचार में उतारने का मन बना लिया है। इसकी घोषणा ईद के फ़ौरन बाद की

Sonia Gandhi, Priyanka Vadra- India TV Hindi
Sonia Gandhi, Priyanka Vadra

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को चुनाव प्रचार में उतारने का मन बना लिया है। इसकी घोषणा ईद के फ़ौरन बाद की जाएगी। यूपी में कांग्रेस 15 जुलाई से चुनावी बिगुल फूंकेगी। प्रियंका इसके पहले रायबरेली और अमेठी में ही प्रचार करती रही हैंलेकिन इस बार वह पूरे राज्य में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान ने पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर के दोनों सुझाव मान लिए हैं। इसके तहत शीला दीक्षित को चुनाव प्रचार का चीफ़ बनाया जाएगा।

विछान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद ने सोमवार को सोनिया गांधी से लगभग दो घंटे चर्चा की।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही चुनावी शंकनाद कर दिया है।

Latest India News