1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. समाजवादी पार्टी के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अतीक अहमद को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अतीक अहमद को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 325 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें 176 सीटों पर सीटिंग विधायकों को टिकट मिला है। 78 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द की कर दिया जाएगा। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने एक प्रेस कॉ

Mulayam singh- India TV Hindi
Mulayam singh

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 325 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें 176 सीटों पर सीटिंग विधायकों को टिकट मिला है। 78 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द की कर दिया जाएगा। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।

(​देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

​इसके साथ ही मुलायम सिंह ने विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन की संभावनाओं को इनकार दिया है। टिकट बंटवारे में शिवपाल यादव के करीबियों को प्राथमिकता दी गई है। बाहुबली अतीक अहमद को कानपुर कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं अतीक अहमद के भाई भी टिकट पाने में कामयाब रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-
अध्यादेश को मिली मंजूरी, पुराने नोट रखने वालों पर अब लगेगा जुर्माना
कानपुर के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 52 घायल

उधर मुख्तार अंसारी के भाई को मोहम्मदाबाद से समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम सिंह से जब यह सवाल किया गया कि शिवपाल यादव या अखिलेश यादव किसकी पसंद के लोगों को ज्यादा टिकट दिए गए, मुलायम सिंह ने कहा कि मेरी पसंद के उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा टिकट दिए गए। 

आगे की स्लाइड में देखें उम्मीदवारों के नाम

Latest India News