नई दिल्ली: अब जबकि साफ हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बीजेपी की होगी, तो ऐसे में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कयासबाजियां शुरू हो गई हैं। कुछ नाम हैं जिन्हें लेकर मजबूत संभावना जताई जा रही है।
हालांकि PM मोदी चौंकाने में यकीन रखते हैं। झारखंड में रघुवर दास और हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर ऐसे ही नाम है। इससे लग रहा है कि मोदी किसी अनजान चेहरे को सामने ला सकते हैं। इतने बहुमत के बाद संभव है मोदी जातिगत समीकरण को पीछे रखें।
योगी आदित्यनाथ शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे थे, लेकिन लगता नहीं है कि उनकी अति हिंदूवादी छवि के चलते उन्हें यह कमान सौंपी जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में कुछ ऐसे बीजेपी नेताओं के नाम हैं, जो कि मुख्यमंत्री की इस दौड़ में सबसे आगे हैं। इनमें से किसी एक का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Latest India News