1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP Election 2017: मायावती ने जारी की BSP की तीसरी लिस्ट

UP Election 2017: मायावती ने जारी की BSP की तीसरी लिस्ट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने 100 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी विधानसभा की कुल 403 में से अब तक 300 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने 100 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। पार्टी विधानसभा की कुल 403 में से अब तक 300 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और इनमें से 79 सीटों पर मुसलमानों को टिकट दिये गये हैं। आपको बता दें कि बीएसपी की गुरुवार को घोषित 100 प्रत्याशियों की पहली सूची में जहां 36 मुसलमान थे, और दूसरी सूची में 22 तो तीसरी सूची में इस कौम के 21 लोगों को टिकट दिये गये हैं।

अभी तक जारी लिस्ट की बात करें तो समाजिक समीकरण का खास ख्याल रखा जा रहा है। अब तक के लिस्ट में मुस्लिम कैंडिडेट की संख्या अधिक है।

साथ ही सवर्णों को भी खेमे में जगह देने की कोशिश हो रही है। हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि बसपा दलित उम्मीद्वारों को कोई खास तवज्जो नहीं दे रहृी है। यूपी में 85 सीटें रिजर्व हैं, जबकि मायावती 87 सीटों पर दलित उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में हैं।

बिते मंगलवार को मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि बसपा ने सभी 403 कैंडिडेट्स में सबसे ज्यादा 113 टिकट सवर्णों को दिया जिनमें 66 ब्राह्मण और 36 ठाकुर हैं।

Latest India News