1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट में मुरली मनोहर जोशी, वरूण और कटियार शामिल

BJP के स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट में मुरली मनोहर जोशी, वरूण और कटियार शामिल

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में वरूण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को

bjp star campaigners- India TV Hindi
bjp star campaigners

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में वरूण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की पहली सूची में इनके नाम शामिल नहीं किये गए थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भाजपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल किये गए जो 19 फरवरी और 23 फरवरी को होने वाले चुनाव से संबंधित हैं। अगर इसके बाद कोई नयी सूची नहीं सौंपी जायेगी तब यह शेष चरण के चुनाव के लिए वैध मानी जायेगी।

स्टार प्रचारकों की इस सूची में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का नाम शामिल नहीं है हालांकि उनका नाम पहले दो चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था। भाजपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्रा, स्मृति ईरानी, उमा भारती और अरूण जेटली समेत राज्य के नेताओं के नाम शामिल हैं।

इस सूची में सांसद योगी आदित्यनाथ, हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव और सांसद हेमामालिनी के नाम शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं जो 11, 15, 19, 23, 27 फरवरी तथा 4 और 8 मार्च को होने हैं।

Latest India News