1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UPA ने पीस TV को भारत को अपलिंकिंग की इजाजत नहीं दी थी: कांग्रेस

UPA ने पीस TV को भारत को अपलिंकिंग की इजाजत नहीं दी थी: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज कहा कि संप्रग ने विवादित प्रचारक ज़ाकिर नाइक के पीस टीवी के भारत में अपलिंकिंग की इजाजत नहीं दी थी और कानून के खिलाफ अवैध तौर पर चैनल की डाउनलिंकिंग

manish tiwari- India TV Hindi
manish tiwari

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज कहा कि संप्रग ने विवादित प्रचारक ज़ाकिर नाइक के पीस टीवी के भारत में अपलिंकिंग की इजाजत नहीं दी थी और कानून के खिलाफ अवैध तौर पर चैनल की डाउनलिंकिंग करने वाले केबल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।

पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने पीस टीवी के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने को लेकर राजग सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, अगर देश में पिछले दो साल से पीस टीवी का प्रसारण हो रहा था तो क्या राजग सरकार सो रही थी। इसे कार्रवाई करनी चाहिए और इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए थी तथा ज़ाकिर नाइक को भारत वापस आने के लिए समन करना चाहिए था।

तिवारी ने कहा कि पीस टीवी ने सितंबर 2008 में लिंकिंग अनुमति के लिए आवेदन किया था और संप्रग सरकार ने इजाजत देने से इंकार कर दिया। उन्होंने फरवरी 2009 में फिर से आवेदन किया और इसे फिर से अनुमति देने से इनकार कर दिया गया।

पूर्व मंत्री ने सरकार पर कालेधन के मुद्दे पर भी हमला किया और कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर दोहरे मानक अपनाए हैं। उन्होंने कहा जहां तक क्षमा योजना का संबंध है, अगर मुझे सही से याद है तो कांग्रेस ने इसके लिए फेयर एंड लवली वाक्य का इस्तेमाल किया था।

Latest India News