1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरीश रावत को उत्तराखंड में आशा से अधिक सीटें मिलने का भरोसा

हरीश रावत को उत्तराखंड में आशा से अधिक सीटें मिलने का भरोसा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि कल हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस आशा से भी अधिक सीटें हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनायेगी। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए

harish rawat- India TV Hindi
harish rawat

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि कल हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस आशा से भी अधिक सीटें हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनायेगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में एक अच्छे बहुमत वाली स्थिर सरकार बननी चाहिये। उनके साथ मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी दावा किया कि कांग्रेस चुनावों में 46 सीटें जीतकर सत्ता में मजबूत वापसी करेगी।

उपाध्याय ने रावत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में चुनावों के दौरान महाभारत के अर्जुन की भूमिका निभायी है।

रावत ने भाजपा पर चुनाव में मर्यादायें तोड़ने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने धन-बल का दुरूपयोग किया जिसकी वह निंदा करते हैं।

Latest India News