सुल्तानपुर: अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उनका भरोसा राजनेताओं पर नहीं, जनता पर है। वहीं अमेठी सांसद व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी अमेठी के रास्ते से होकर आ रहे हैं। वहां बेहद स्वागत सम्मान होने से बेहद खुशी हुई। वहां के लोगों ने कहा कि आप लोगों से कितने आराम से मिलते हैं। हम लोग भी आपसे मिलने सुल्तानपुर आएंगे। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं
पहले दिन क्षेत्र के तुफानी दौरे में चैपालों में वरुण ने कहा, "मेरा भरोसा राजनेताओं पर नहीं, बल्कि जनता पर है। जो जितना गरीब है, उतना ही ईमानदार है। किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने पद पर अहंकार नहीं होना चाहिए। सब कुछ जनता के हाथ में होता है। कभी भी जनहित की बातों को दरकिनार नहीं करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "जब मैं चुनाव लड़ने आया था तो लोगों ने मुझसे कहा था कि भाई हम आपको वोट देंगे तो आप उसके बाद शक्ल दिखाने आएंगे। तब मैंने कहा था कि ये तो समय बताएगा, लेकिन मेरी ताकत मंच के लोगों की नहीं है। मेरी ताकत नीचे बैठे हुए लोगों की है, वो चाहे जिस बिरादरी और जाति धर्म के हों।"
उन्होंने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद होनी चाहिए। विकास की बात होनी चाहिए। दूबेपुर और कुड़वार क्षेत्र में पूर्व निर्धारित 14 चौपालों में मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि जनता के उत्थान के लिए केंद्रीय योजनाओं से जुड़ने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।
उन्होंने कहा, "ग्रामीण जनता जो शहर तक किसी से मिलने नहीं जा सकती, वह दिल्ली मुझसे मिलने कैसे पहुंचेगी। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचेंगे और लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे।"
ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?
Latest India News