1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘हिंदुओं में बढ़ रही है नामर्दी, घर जाकर करो अपनी मर्दानगी की पूजा’

‘हिंदुओं में बढ़ रही है नामर्दी, घर जाकर करो अपनी मर्दानगी की पूजा’

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने अपनी रैली में बड़ा अजीब और विवादित बयान दिया है। देश में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से चिंतित तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या कम होने की वजह बढ़ती नामर्दी है।

togadia- India TV Hindi
togadia

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने अपनी रैली में बड़ा अजीब और विवादित बयान दिया है। देश में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से चिंतित तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या कम होने की वजह बढ़ती नामर्दी है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक तोगड़िया ने कम होती आबादी के लिए हिंदू समुदाय में बढ़ती "नपुंसकता" को जिम्मेदार ठहराया और पुरुषों से आह्वान किया कि ''घर जाओ और अपनी मर्दानगी की पूजा करो।''

प्रवीण तोगड़िया ने मुसलमानों से मुकाबला करने के लिए जनसंख्या बढ़ाने पर जोर भी दिया। उन्होंने कहा, ‘अब हिंदू घटेगा नहीं, बढ़ेगा, धर्मांतरण को ना और घर वापसी हो हां, लव जिहाद को ना और यूनिफॉर्म सिविल कोड को हां, बांग्लादेशी मुस्लिम को ना और हिंदू घरों में बच्चे पैदा करो।’

तोगड़िया ने अपनी बनाई हुई दवा को दिखाते हुए कहा, "यह मेरी बनाई दवा है। यह दवा 600 रुपये में मिलती है, लेकिन मैं यहां आपको 500 में ही दे दूंगा। इसे ले जाकर अपनी पत्नी को देना और कहना कि इसको आपके खाने में मिलाकर दे। आप शक्तिशाली बने रहेंगे और बच्चे पैदा करते रहेंगे।"

तोगड़िया के इस कार्यक्रम में करीब 50 लोगों ने त्रिशूल भी धारण किया। इन सभी ने शपथ ली कि वह त्रिशूल से हिंदू धर्म की रक्षा करेंगे और कभी उसका गलत इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Latest India News