1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उपराष्ट्रपति को योग दिवस कार्यक्रम में नहीं किया गया आमंत्रित

उपराष्ट्रपति को योग दिवस कार्यक्रम में नहीं किया गया आमंत्रित

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यालय ने कल रात कहा कि उन्हें राजधानी में योग दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। इससे पहले भाजपा एवं आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव ने

उपराष्ट्रपति को नहीं...- India TV Hindi
उपराष्ट्रपति को नहीं मिला योग दिवस का बुलावा

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यालय ने कल रात कहा कि उन्हें राजधानी में योग दिवस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। इससे पहले भाजपा एवं आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव ने उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाये थे।
      
माधव ने पहले ट्वीट कर अंसारी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाये लेकिन बाद में उन्होंने अपने ट्वीट हटाते हुए माफी मांगी और कहा कि उन्हें बाद में यह पता चला कि उपराष्ट्रपति बीमार हैं।
      
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह सही नहीं है कि उप राष्ट्रपति बीमार हैं। उसने यह भी कहा कि उप राष्ट्रपति उन कार्यक्रमों में शरीक होते हैं जिनमें संबद्ध मंत्री प्रोटोकाल के तहत उन्हें आमंत्रित करते हैं।
      
RSS के प्रमुख नेता माधव ने संसद के उच्च सदन द्वारा संचालित राज्यसभा टीवी पर यह आरोप भी लगाया कि कार्यकरताओ के पैसों से चलने के बावजूद इसने योग दिवस कार्यक्रम को पूरी तरह से ब्लैक आउट किया। राज्यसभा के सभापति अंसारी चैनल के प्राधिकार का नियंत्रण कर रहे हैं।
      
इन आरोपों का राज्यसभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह सप्पल ने खंडन किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आधारहीन अफवाहें। राज्यसभा टीवी ने न केवल राजपथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया बल्कि आज योग पर तीन वृत्तचित्र और एक विशेष रिपोर्ट भी दिखाई।
      
यह विषय सोशल मीडिया पर गर्माने के बाद माधव ने अपने दोनो ट्वीट हटा लिये जिनमें उनकी माफी वाला ट्वीट शामिल है।

Latest India News