1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भ्रष्टाचार मुक्त शासन, मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों की विजय: अमित शाह

भ्रष्टाचार मुक्त शासन, मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों की विजय: अमित शाह

नई दिल्ली: चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को भ्रष्टाचार मुक्त शासन की जीत करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की

amit shah- India TV Hindi
amit shah

नई दिल्ली: चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को भ्रष्टाचार मुक्त शासन की जीत करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है।

उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की जीत पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, यह भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबोन्मुख नीतियों की विजय है।

उन्होंने भाजपा में विश्वास व्यक्त करने के लिए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में अभूतपूर्व जीत दर्ज करते हुए 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है।

Latest India News