IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 17, 2017 10:41 pm IST, Updated : Mar 17, 2017 10:41 pm IST
देवबंद से चुनाव में जीते बीजेपी विधायक ने देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग की है। बृजेश सिंह ने विधायक की शपथ लेने से पहले ही अपना एजेंडा साफ कर दिया है।
Devband
नई दिल्ली: देवबंद से चुनाव में जीते बीजेपी विधायक ने देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग की है। बृजेश सिंह ने विधायक की शपथ लेने से पहले ही अपना एजेंडा साफ कर दिया है। उन्होंने इंडिया टीवी को बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता के तरफ से यह मांग रखी गई थी कि देवबंद का नाम देववृंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब उनका पहला एजेंडा यही है।