A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती के जन्मदिवस से पहले वीडियो गीत मचा रहा धूम

मायावती के जन्मदिवस से पहले वीडियो गीत मचा रहा धूम

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओर से भी सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों पर प्रयास जारी हैं।

<p>mayawati</p>- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओर से भी सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों पर प्रयास जारी हैं। मायावती के जन्मदिवस से पहले भीम टीवी ने एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाए हुए है। इसके बोल बहुत सशक्त माध्यम से मायावती की छवि को पेश कर रहे हैं। इसमें मायावती को मसीहा, आयरन लेडी, देवी तारणहार आदि शब्दों से इसे गढ़ा गया है। इसके बोल मतदताओं को आकर्षित करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस समय खूब चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर यह गीत बज रहा है।

पंजाबी भांगड़ा की धुन पर यह जन्मदिन बधाई गीत है। जिसके बोल हैं..आओ सब झूमो गाओ, अरे सब खुशी मनाओ, जन्म दिवस पर मायावती को लाखों लाख बधाई, नारी रत्न के रूप में बहना बनके मसीहा आई। अरे मायावती बहना तुम्हारा क्या है कहना।

इसे भीम टीवी ने जारी किया है। बधाई गीत में मायावती को देश की सारी हस्तियों में पहले मुकाम पर रखने के साथ ही विश्व के महान नेताओं में गीतकार ने शुमार किया है।

Latest India News