पणजी: गोवा में एक
चुनावी रैली में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट काटनेवाली कुछ पार्टियां लोकतंत्र के जेबकतरे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गोवा की जनता इसबार बीजेपी को पूर्ण बहुमत दे। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप हमें कम्फर्टेबल मेजोरिटी दें, हम
गोवा को कम्फर्टेबल बना देंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास का उत्तम उदाहरण गोवा की सरकार ने पेश किया। पूर्ण बहुमत का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा,' पिछले कई वर्षों से गोवा को एक बीमारी लगी है। यह चुनाव उस बीमारी से गोवा को मुक्त करने का चुनाव है। सबसे बड़ी बीमारी है अस्थिरता। राजनीतिक खरीद-बिक्री ने गोवा को काफी पीछे छोड़ दिया। 90 से 2000 में दस साल के कालअवधि में एक दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री हुए।''
पीएम ने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी कांग्रेस को अस्थिरता सूट करती है। वे खरीद-बिक्री करते थे और जनता को उल्टा-सीधा समझाते थे। गोवा की जनता ने पिछले पांच साल से स्थिर सरकार देने का काम किया। लेकिन कुछ कमियां रहा गईं। लेकिन पिछली गलती गोवा की जनता नहीं करे। मैं वादा करता हूं कि अगर आप हमें कमफर्टेबल बहुमत देंगे तो गोवा को कमफर्टेबल बना देंगे। पीएम ने कहा कि लोग कहते थे कि नोटबंदी के बाद गोवा का टूरिज्म खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दुनियाभर के टूरिस्ट गोवा आना चाहते हैं। प्रदेश सरकार ने टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए विकास का काम किया है। टूरिज्म में बेहद कम निवेश में ज्यादा रोजगार की संभावना होती है।
यहां दूसरे का अच्छा करने की बजाय दूसरे का नुकसान पहुंचाने की प्रवृति में आनंद आता है। ये जो वोट काटने वाले लोग हैं वे लोकतंत्र के जेबकतरे हैं। ये लोकतंत्र को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
आजादी के सालों बाद ऐसी सरकार आई जिसमें हिम्मत है और वो हिम्मत फैसले लेती है। पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की जय-जयकार है। यह जय-जयकार मोदी के कारण नहीं हो रहा है। यह जय-जयकार सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की बदौलत हो रहा हैं क्योंकि जनता ने 30 साल बाद केंद्र को पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी है। इसलिए गोवा की जनता भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाए।
Latest India News