1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर, कांग्रेस में छाई उदासी

भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर, कांग्रेस में छाई उदासी

नई दिल्ली: असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तय जीत और पश्चिम बंगाल तथा केरल उपस्थिति दर्ज कराए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपने

BJP Workers celebrating party's win- India TV Hindi
BJP Workers celebrating party's win

नई दिल्ली: असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तय जीत और पश्चिम बंगाल तथा केरल उपस्थिति दर्ज कराए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपने उत्साह का इजहार किया। वहीं, कांग्रेस कार्यालय में निराशा है। केरल और असम में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, जहां वह सत्ता में थी। विधानसभा चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से खुश पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही भाजपा कार्यालयों में पहुंचने लगे थे। रूझान मिलने के साथ ही आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की आवाज सुनाई देने लगी। समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता इसे पार्टी के लिए 'ऐतिहासिक दिन' बताते हुए जमकर नाचे।

असम के ज़रिये पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत का सिलसिला शुरू

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आईएएनएस से कहा, "मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि हम असम में सरकार बनाने जा रहे हैं। पहले पूर्वोत्तर और दक्षिण में हम नहीं थे, लेकिन अब हम इन दोनों क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रहे हैं।" पार्टी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "हम असम के जरिये पूर्वोत्तर में प्रवेश करेंगे। हमने केरल में भी खाता खोल लिया है।" पार्टी कार्यकर्ता इस मौके पर एक-दूसरे को बधाई देते और मिठाइयां बांटते नजर आए।

कांग्रेस ने कहा, उसने बुरे दौर के बाद हमेशा की है शानदार वापसी

भाजपा नेता और कार्यकर्ता जहां खुशी मना रहे हैं, वहीं कांग्रेस कार्यालय में उदासी नजर आई। पार्टी नेता राज्य विधानसभा चुनावों की हार को तवज्जो नहीं देते दिखे। कांग्रेस नेता पी.सी. चाको ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस ने बुरे दौर का सामना किया है, लेकिन फिर उसने शानदार तरीके से वापसी की है।"

Latest India News