नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना की ओर से दो भारतीय सैनिकों के शव क्षत-विक्षत करने के मामले में बाबा रामदेव बेहद गुस्से में हैं। इंडिया टीवी से बात करते हुये योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है। इसलिए भारत को इस मामले में प्रतिक्रिया देनी चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि मैं अहिंसा में विश्वास रखता हूं। लेकिन इस वक्त तो हद ही हो गई। अगर पाक हिंसा करता है तो हमे भी उसी के तरीके से जवाब देना चाहिए। कहा, पाक सेना ने हमारी सेना के दो सैनिकों के शीश काटे। अब पाक को अपने सैनिकों के 100 सिर कटाने के तैयार रहना होगा। (भारत ने पाकिस्तान की बर्बरता का लिया बदला, 7 पाक सैनिक मारे)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ लोगों की जनता को उन पर भरोसा है। इसलिए इस बार भारत सरकार ऐसा कदम उठाए कि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हरकत न करने पाए।
बता दें कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय पोस्ट पर गोलीबारी की थी। इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसफ के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर शामिल हैं। हमले के बाद सेना की तरफ से आए बयान में बताया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता भी की है।
इसके बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाप आक्रोश की लहर थी। भारत सरकार ने पाकिस्तान के हमले की निंदा करते हुए शहीद हुए दोनों भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता किए जाने की आलोचना की थी। वहीं सेना ने बयान जारी करके कहा था कि सेना ने बयान में कहा कि 1 मई 2017 को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट दो फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तानी सेना की ओर से रॉकेट और मोर्टार से फायरिंग की गई। साथ ही दो पोस्ट्स के बीच पैट्रोल ऑपरेटिंग पर बैट एक्शन भी किया गया।
सेना की उत्तरी कमान की प्रेस रिलीज के मुताबिक-पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम जिसे बैट कहा जाता है उसने इस कायरता पूर्ण वारदात को अंजाम दिया। पाकिस्तानी सेना ने शहीद हुए दो भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की इस बर्बरता पूर्ण कार्रवाई का माकूल जवाब देने की बात कही है।
पाकिस्तान द्वारा बनाए गए बूबी ट्रैप में भारतीय सेना और बीएसएफ़ के जवान फंस गए और इसकी वजह से दो जवानों को अपनी जान गवानी पड़ी। यही नहीं पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के शहीद हुए जवानों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। बीएसएफ़ ने जो रिपोर्ट मंत्रालय को दी है, उसके मुताबिक़ इनपुट ये मिला था कि कुछ लैंडमाइन एक नाले में पाकिस्तान सेना बिछा रही है। उसकी पुष्टि करने जब जवान गए तब वे बूबी ट्रैप में फंस गए।
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले
Latest India News