1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी ने ऐसा क्या कहा कि आप सांसद भगवंत मान सकते में आ गए...?

मोदी ने ऐसा क्या कहा कि आप सांसद भगवंत मान सकते में आ गए...?

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नोटबंदी, देश की अर्थव्यवस्था और अन्य कई मुद्दों पर बोले लेकिन उन्होंने इस दौरान एक ऐसी बात भी कह दी कि सदन

Modi, Bhagwant- India TV Hindi
Modi, Bhagwant

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नोटबंदी, देश की अर्थव्यवस्था और अन्य कई मुद्दों पर बोले लेकिन उन्होंने इस दौरान एक ऐसी बात भी कह दी कि सदन तो ठहाको से गूंज उठा लेकिन आम आदमी पार्टी के सासंद भगवंत मान बग़ले झांकने लगे।

दरअसल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने देश के कर्ज़ के बारे में बोलते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे कि कर्ज़ लो और घी पीयो यानी भले ही कर्ज़ में दब जाओ लेकिन घी ज़रुर पीयो। फिर मोदी ने संदन में मौजूद भगवंत मान की तरफ़ देखकर मुस्कुराकर कहा, ''ये बात अलग है कि अगर भगवंत मान होते तो कुछ और ही बोलते।''

बस मोदी का ये बोलना था कि सदन में ज़बरदस्त ठहाक़ा लगा लेकिन बेचारे मान आंखें चुराने लगे।

ग़ौरतलब है कि मान पर अक़्सर शराब पीकर सदन में आने के आरोप लगते रहे हैं। पंजाब चुनाव में प्रचार के दैरान भी उनके नशे में रहने की ख़बरे छपी थीं। 

Latest India News