1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश ने पीएम मोदी से पूछा, '56 इंच सीना' का क्या हुआ '

नीतीश ने पीएम मोदी से पूछा, '56 इंच सीना' का क्या हुआ '

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन ISIS और पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि उनके '56 इंच सीना' का क्या हुआ।

घाटी में IS के झंडे...- India TV Hindi
घाटी में IS के झंडे लहराए जाने पर पीएम पर भड़के नीतीश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन ISIS और पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि उनके '56 इंच सीना' का क्या हुआ।
 
पटना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में जब ISIS और पाकिस्तान का झंडा लहराया जा रहा था, तब '56 इंच का सीना' होने का दावा करने वाले लोग कहां थे। जो बड़ी-बड़ी बातें करते थे, उन्हें क्या हुआ?
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा एक अलगाववादी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान कम से कम दो स्थानों पर आतंकवादी समूह ISIS और पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।

Latest India News