1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्र के नोटबंदी से कौन सा उद्देश्य पूरा हुआ: उद्धव ठाकरे

केंद्र के नोटबंदी से कौन सा उद्देश्य पूरा हुआ: उद्धव ठाकरे

मुंबई: नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र के नोटबंदी का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हुआ क्योंकि लोग बैंक की कतारों में

which purpose of the center was completed from...- India TV Hindi
which purpose of the center was completed from demonetisation

मुंबई: नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र के नोटबंदी का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हुआ क्योंकि लोग बैंक की कतारों में मर रहे हैं और आतंकवादियों का हमला अब भी जारी है। उन्होंने यहां एक समारोह में कहा, जवानों ने दुश्मन की गोलियों का सामना किया और देश की सेवा की, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपना धन नहीं मिल पा रहा है और यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब वे खुद की गोलियों से मर रहे हैं।

उन्होंने कहा, नोटबंदी की घोषणा करते हुए उन्होंने (भाजपा) कहा था कि इससे आतंकवादी हमले के अवसर खत्म हो जाएंगे लेकिन क्या यह हुआ? हमारे जवान पहले की तरह शहीद हो रहे हैं। आम आदमी को होने वाली कठिनाइयों को लेकर केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए शिवसेना प्रमुख ने इस निर्णय के उद्देश्य पर भी सवाल उठाए।

Latest India News