1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भगवा को हटाने की कोशिश करने वाला खुद अपनी कब्र खोदेगा: शिवसेना

भगवा को हटाने की कोशिश करने वाला खुद अपनी कब्र खोदेगा: शिवसेना

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में अकेले उतरने का संकेत देते हुए शिवसेना ने अपने सहयोगी भाजपा को चेताया कि मुंबई और ठाणे नगरपालिका चुनाव में उसे बाहर करने की कोशिश करने वाला खुद अपनी कब्र

Shiv Sena- India TV Hindi
Shiv Sena

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में अकेले उतरने का संकेत देते हुए शिवसेना ने अपने सहयोगी भाजपा को चेताया कि मुंबई और ठाणे नगरपालिका चुनाव में उसे बाहर करने की कोशिश करने वाला खुद अपनी कब्र खोदेगा। चुनावों में सरकारी तंत्र और रूपये की ताकत के इस्तेमाल को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए पार्टी ने कहा कि कोई भी ताकत लोगों के बीच शिवसेना के प्रभाव को कम करने में सफल नहीं रही है।

अगले महीने होने वाले महानगरपालिका एवं जिला परिषद चुनावों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है, जिस पर पिछले 20 वर्षों से शिवसेना शासन करती आयी है। मुंबई, ठाणे और अकोला महानगरपालिकाओं में शिवसेना और भाजपा का शासन है, जहां 21 फरवरी को चुनाव होना है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा गया है, आज के दौर में राजनीति में सिद्धांतों का कोई स्थान नहीं रह गया है और स्वार्थ ने लोगों की सेवा की भावना का स्थान ले लिया है। लोग इन स्वार्थी तत्वों को बाहर करने और मुंबई, ठाणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवाड महानगरपालिकाओं और नगर परिषदों में भगवा झण्डा लहराने को तैयार हैं।

पार्टी ने कहा है, मुंबई पर सदैव लहराने वाले भगवा को जिसने भी उतारने का सपना देखा, उसकी यहीं पर राजनीतिक कब्र बन गयी। इतिहास यहीं कहता है। शिवसेना ने साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जब नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करते हैं तो वह महज एक भाजपा नेता की तरह नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की तरह लोगों को संबोधित करते हैं और वह लोगों के सामने आश्वासनों की गठरी खोल देते हैं।

Latest India News