'जनवरी से पूरे देश में CAA लागू करेंगे; BJP जो कहती है, वो करती भी है'
'जनवरी से पूरे देश में CAA लागू करेंगे; BJP जो कहती है, वो करती भी है'
IndiaTV Hindi Desk
Published : Dec 06, 2020 01:10 pm IST, Updated : Dec 06, 2020 01:10 pm IST
कैलाश विजयवर्गीय ने CAA पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जनवरी से पूरे देश में CAA लागू करने की बात कही है। विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती भी है।
Image Source : TWITTER/INDIA TV'जनवरी से पूरे देश में CAA लागू करेंगे; BJP जो कहती है, वो करती भी है'
कोलकाता. पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर है। यहां भारतीय जनता पार्ट के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने CAA पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जनवरी से पूरे देश में CAA लागू करने की बात कही है। विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करती भी है। उन्होंने कहा कि CAA के खिलाफ ममता बनर्जी समेत विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट चले गए लेकिन सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद पूरी संभावना है कि जनवरी से CAA लागू हो जाएगा।