1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या पकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक होगी?: शिवसेना

क्या पकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक होगी?: शिवसेना

शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना के ज़रिये चीन द्वारा लद्दाख में हो रही घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया है की क्या पकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक होगी? शिवसेना के

Udhav Thakre- India TV Hindi
Udhav Thakre

शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना के ज़रिये चीन द्वारा लद्दाख में हो रही घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया है की क्या पकिस्तान की तरह चीन पर भी सर्जिकल स्ट्राइक होगी? शिवसेना के मुखपत्र सामना में ये सवाल किया गया है। 

ग़ौरतलब है कि बुधवार को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी न सिर्फ भारतीय सीमा में घुस आई थी बल्कि मनरेगा योजना के तहत जो सिंचाई का काम चल रहा था उसे भी रुकवा दिया था।   

शिवसेना ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को भी आड़े हाथो लेते हुए उन्हें बातूनी बताया और कहा कि वह जवाब दें कि चीनी सेना की इस हरकत पर भारतीय सैनिको ने क्या कार्रवाई की। शिवसेना ने कहा कि चीन से भारतीय सीमा की रक्षा करना भी रक्षामंत्री का ही काम है।  

आपको बता दें कि उड़ी सैन्. शिविर पर सीमा पार से आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पार पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक से कई आतंकी ठिकाने नष्ट किए थे।

Latest India News