1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 50 दिन में हालात न सुधरे तो क्या PM मोदी इस्तीफा देंगे: ममता बनर्जी

50 दिन में हालात न सुधरे तो क्या PM मोदी इस्तीफा देंगे: ममता बनर्जी

नोटबंदी के विरोध को लेकर हुई विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नोटबंदी को एक बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि आजादी के बाद से ऐसा घोटाला नहीं हुआ है।

Mamta Banerjee | PTI File Photo- India TV Hindi
Mamta Banerjee | PTI File Photo

नई दिल्ली: नोटबंदी के विरोध को लेकर हुई विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने नोटबंदी को एक बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि आजादी के बाद से ऐसा घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी के ‘अच्छे दिन’ के चुनावी वादे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या यही अच्छे दिन का नमूना है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘आजादी के बाद से नोटबंदी जैसा घोटाला नहीं हुआ है’
ममता बनर्जी ने कहा, ‘आजादी के बाद से आजतक नोटबंदी जैसा घोटाला नहीं हुआ है। क्या यही अच्छे दिन का नमूना है? पिछले 47 दिन में जो कुछ हुआ उससे हमारा देश 20 साल पीछे चला गया है। जो काम RBI को करना चाहिए था, वह भी आपने किया।’ उन्होंने कहा, ‘आप पहले चायवाले थे अब फकीर हो गए। फकीर बनकर आपने 50 दिन मांगे। 50 दिन के बाद अगर इन सारी चीजों में सुधार नहीं होता है, तो आपने अपने भाषणों में क्यों कहा था कि मुझे 50 दिन दे दो।’ ममता ने पूछा कि अगर जनता की परेशानी दूर नहीं हुई तो क्या पीएम इस्तीफा देंगे?

इन्हें भी पढ़ें: 

‘नोटबंदी से किसान-मजदूर सभी रो रहे हैं’
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा, ‘अच्छे दिन के नाम पर आपने देश के किसानों और गरीबों को लूट लिया। आप किसी को खाने नहीं दे सकते और सब कुछ छीन लिया। बैंक में तो 6 हजार रुपया भी नहीं मिलता है। जनता भूखी है, रोटी नहीं है, खाना नहीं है। नोटबंदी से किसान-मजदूर सभी रो रहे हैं।’ 

‘मोदी सरकार को किसी की चिंता नहीं है’
ममता ने कहा, ‘सरकार के पैसे से मार्केटिंग करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है और हमें इससे परेशानी होती है।’ पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि सरकार तो लोगों को पसंद आनी चाहिए, अगर लोग डरेंगे तो सरकार कैसे चलेगी। उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक पार्टियों के पैसे विदेश से ले आओ और जनता को दे दीजिए, हम लोग पूरी तरह से सपॉर्ट करेंगे।’ ममता ने कहा कि यह सरकार बेखौफ है, इसे किसी की चिंता नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा, नोटबंदी का लक्ष्य फेल हो गया है
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने नोटबंदी के पीएम मोदी के फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी का लक्ष्य फेल हो गया है। उन्होंने कहा, '8 नवंबर को पीएम ने नोटबंदी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम है। इससे एक नई ब्लैक मार्केट तैयार हो गई। 15 अक्टूबर 2013 को आदित्य बिड़ला ग्रुप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड में दस्तावेज मिले जिसमें 25 करोड़ रुपये मोदीजी को देने की बात लिखी है।'

Latest India News