1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा से विदा हुए 53 सांसद, पीएम बोले- GST पास होने पर होता गर्व

राज्यसभा से विदा हुए 53 सांसद, पीएम बोले- GST पास होने पर होता गर्व

राज्यसभा से 53 सासंदों की विदाई के मुद्दे पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: राज्यसभा से 53 सासंदों की विदाई के मुद्दे पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। आज राज्यसभा से 53 सासंद विदा हो रहे है। इन सासंदों के अनुभवों से दोनों सरकारों को काफी फायदा हुआ है। कई महत्वपूर्ण निर्णयों में इन्होंने अपना योगदान दिया। इस सदन ने हमारी सोच को विस्तार दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर जीएसटी बिल आप लोगों के यहां रहते पारित हो जाता तो बेहतर फेयरवेल होता। सभापति की उपस्थिति में संसद के उच्च सदन से जा रहे सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप लोग हमारे लिए यहां से जाने के बाद भी वैसे ही रहेंगे, जैसे यहां रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्यसभा के 53 सदस्य जुलाई में अगले सत्र से पहले रिटायर हो रहे हैं और इनमें कुछ बड़े नाम शामिल हैं। इनमें वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख़्तार अब्बास नक़वी कुल पांच मंत्री भी शामिल हैं, जो रिटायर होने वाले हैं। जयराम रमेश और हनुमंत राव समेत कांग्रेस के कुल 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा तय की गई 15 राज्यों के कुल 57 सांसदों के चुनाव की प्रक्रिया के तहत 24 मई से पर्चे भरने का काम शुरू होगा और 11 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। सबसे ज़्यादा 11 सीटें यूपी में खाली हो रही हैं, वहीं बिहार से पांच सांसद रिटायर हो रहे हैं।

इसके अलावा तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 6-6 सीटें खाली हो रही हैं, जबकि आंध्रप्रदेश से चार सीटों पर चुनाव होगा। इधर कर्नाटक और राजस्थान में भी 4-4 सीटों पर चुनाव होगा। झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना से दो-दो सीटें खाली हो रही हैं।

Latest India News