1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. येदियुरप्पा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, पिछली बार 7 दिन CM रहे इसबार 2 दिन: रणदीप सुरजेवाला

येदियुरप्पा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, पिछली बार 7 दिन CM रहे इसबार 2 दिन: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि येदियुरप्पा 2 दिन के सीएम रहे जैसा की देश की जनता भविष्यवाणी कर रही थी।

Randeep Surjewala- India TV Hindi
Randeep Surjewala

बेंगलुरु: कर्नाटक के नवनियुक्त सीएम येदियुरप्पा का फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफे का ऐलान करने से पूरे कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि येदियुरप्पा 2 दिन के सीएम रहे जैसा की देश की जनता भविष्यवाणी कर रही थी। उन्होंने अपने ही 7 दिन के सीएम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

कांग्रेस की तरफ रणदीप सुरजेवाला और गुलामनबी आजाद ने मीडिया से कहा कि यो लोकतंत्र की बड़ी जीत है। इसके साथ ही कांग्रेस ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है।

Latest India News