INDI Alliance Protest Highlights: वोट चोरी और बिहार SIR के मुद्दे पर विपक्ष के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन, कई को हिरासत में लिया गया
INDI Alliance Protest: विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन के बाहर प्रोटेस्ट मार्च किया। इन सभी विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है।

INDI Alliance Protest: INDIA गठबंधन के नेताओं ने वोट चोरी और बिहार SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। 25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश की, हालांकि सांसदों के विरोध प्रदर्शन को पार्लियामेंट के बाहर ही रोक दिया गया। राहुल गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। विपक्षी सांसदों ने 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया है, साथ ही INDIA गठबंधन के नेता बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रहे हैं।
Live updates : INDI Alliance Protest
-
August 11, 2025 1:29 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
हिरासत के बाद पुलिस स्टेशन ले जाया गया विपक्षी सांसदों को
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए इंडिया ब्लॉक के सांसदों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल देश की प्रतिष्ठा के लिए नुकसानदेह हैं।'
-
August 11, 2025 12:31 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लिया गया हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में लिया है, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।
-
August 11, 2025 12:24 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लिया गया हिरासत में
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है। विपक्षी नेताओं के प्रोटेस्ट मार्च को संसद के बाहर रोका गया है।
-
August 11, 2025 12:04 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेडिंग के ऊपर से कूद गए, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के नेताओं को संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करने से रोक दिया गया था।
-
August 11, 2025 11:56 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
दिल्ली पुलिस ने रोका मार्च
दिल्ली पुलिस ने विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च को रोक दिया है। चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान 'मतदाता धोखाधड़ी' के आरोपों के विरोध में ये प्रोटेस्ट मार्च हो रहा है।
-
August 11, 2025 11:52 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
रोका गया प्रोटेस्ट मार्च
विपक्षी सांसदों का प्रोटेस्ट मार्च पार्लियामेंट के बाहर रोक दिया गया है। विपक्षी सांसद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
-
August 11, 2025 11:48 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
जानिए किस लिए हो रहा ये प्रोटेस्ट मार्च?
INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च किया है।
-
August 11, 2025 11:42 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
राष्ट्रगान के साथ हुआ प्रोटेस्ट मार्च
संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रगान गाते हुए प्रोटेस्ट मार्च शुरू कर दिया है। संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक ये मार्च निकाल गया है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान 'मतदाता धोखाधड़ी' के आरोपों को लेकर ये विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
-
August 11, 2025 11:21 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
प्रोटेस्ट मार्च में पहुंचे राहुल गांधी
विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में ये प्रदर्शन शुरू होने वाला है।
-
August 11, 2025 11:17 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही दोपहर बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
-
August 11, 2025 11:08 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत- गौरव गोगोई
दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग के साथ विपक्षी दलों की बैठक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत है। वे सुनते तो हैं लेकिन कभी स्पष्ट जवाब नहीं देते। चुनाव आयोग को अभी राजनीतिक दलों से बात करते हुए जनता को तथ्य बताने की जरूरत है। ज्यादातर सांसदों, सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को चुनाव आयोग तक मार्च की अनुमति देने से इनकार करने का कोई कारण नहीं है। वास्तव में, उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए।'
-
August 11, 2025 11:02 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च
विपक्षी दलों (लोकसभा और राज्यसभा) के सांसद सोमवार सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से परिवहन भवन होते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।
-
August 11, 2025 10:57 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
दिल्ली पुलिस से नहीं ली गई प्रोटेस्ट मार्च की अनुमति
दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रोटेस्ट मार्च को लेकर उनसे अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए विपक्षी नेताओं के चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने की संभावना भी कम है।
-
August 11, 2025 10:55 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan
प्रोटेस्ट मार्च में शामिल होंगी ये पार्टियां
इस प्रोटेस्ट मार्च में कांग्रेस , समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, वामपंथी दल, आरजेडी, एनसीपी (SP), शिवसेना (UBT) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है। यह रैली सुबह 11.30 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू होगी ।