A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीएम की शपथ लेने के बाद पवन खेड़ा पर फिर हमलावर हुए हिमंत बिस्वा सरमा, जानिए अब क्या नया बोला?

सीएम की शपथ लेने के बाद पवन खेड़ा पर फिर हमलावर हुए हिमंत बिस्वा सरमा, जानिए अब क्या नया बोला?

सीएम की शपथ लेने के बाद एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा एक्शन मोड में हैं। वह कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के वादे से पीछे नहीं हटे हैं। जानिए अब उन्होंने खेड़ा को लेकर क्या नया बोला है?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और सीएम हिमंता विश्व सरमा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और सीएम हिमंता विश्व सरमा

असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ मंगलवार को ली। सीएम की शपथ लेने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर हमलावर हुए। सीएम सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी पत्नी के कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ दायर मामले में कानून अपना काम करेगा।

 कांग्रेस नेता ने सीएम की पत्नी पर लगाया था आरोप

खेड़ा ने आरोप लगाया था कि हिमंत की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं। मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, वह (खेड़ा) बुधवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए और पुलिस निश्चित रूप से उनसे पूछताछ करेगी। 

पुलिस जांच में ज्यादा नहीं लगेगा समय

उन्होंने कहा, 'कानून अपना काम करेगा, लेकिन हमें केंद्र सरकार से लिखित में यह सूचना मिल चुकी है कि खेड़ा द्वारा प्रदर्शित दस्तावेज फर्जी थे।' मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए पुलिस जांच में ज्यादा समय नहीं लगेगा और वे निर्धारित समय के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर सकेंगे। 

जल्द निपटाना चाहते हैं इस मामले को - सीएम सरमा

सरमा ने कहा, 'अगर वह सहयोग करना जारी रखते हैं, तो आरोप पत्र या अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने में तेजी आएगी, लेकिन अगर वह सहयोग नहीं करते हैं, तो इसमें समय लग सकता है। हम मामले को जल्द से जल्द निपटाना चाहते हैं।' 

जानिए इस पूरे मामले पर क्या बोले खेड़ा?

खेड़ा ने क्राइम ब्रांच कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मीडिया से कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पुलिस ने तलब किया था, जिसके बाद मैं यहां आया हूं। हम कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, इसलिए मैं कानूनी प्रक्रिया के अनुसार यहां उपस्थित हूं।'

Latest India News