1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Ludhiana West Assembly By poll: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को दिया लुधियाना पश्चिम से टिकट

Ludhiana West Assembly By poll: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को दिया लुधियाना पश्चिम से टिकट

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिया है।

आम आदमी पार्टी- India TV Hindi
Image Source : AAP X आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी AAP ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। पार्टी के इस फैसले से यह माना जा रहा है कि संजीव अरोड़ा की सीट से अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे। संजीव अरोड़ा का राज्यसभा कार्यकाल 2028 तक है।

दरअसल, लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी विधायक रहे गुरप्रीत सिंह गोगी की मौत हो गई थी जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। पिछले महीने 10 जनवरी की रात को अचानक पिस्टल चलने से गोली लगने से गोगी की मौत हो गई थी।

संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से टिकट देने के बाद इस बात के कयास तेज हो थे कि केजरीवाल उन्हें विधानसभा भेजकरराज्यसभा के सदस्य बन सकते हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे।

 

 

Latest India News