Assam Election Result 2026: असम में फिर हिमंता सरकार, अमित शाह बोले- हैट ट्रिक जनादेश के लिए धन्यवाद
असम में 82 सीटों के साथ बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। इस खुशी में गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी हार-जीत का फैसला आज हो गया।

असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। प्रचंड बहुमत के साथ हिमंता सरकार की वापसी हुई है। 126 विधानसभा सीटों में से NDA ने 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 21 सीटें ही मिलीं। 9 अप्रैल को राज्य की सभी 126 सीटों पर हुई वोटिंग में 85% से ज्यादा मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी हार-जीत का फैसला आज हो गया।
असम की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए किसी भी दल या गठबंधन के पास 64 सीटें होना जरूरी है। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गुटों के बीच था। एक तरफ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP का गठबंधन, जो इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में था। भाजपा के साथ असम गण परिषद (AGP) और यूपीपीएल (UPPL) जैसे क्षेत्रीय दल मजबूती से खड़े थे। दूसरी तरफ, कांग्रेस के नेतृत्व वाला 'असम सम्मिलित मोर्चा' है, जिसमें 6 दल शामिल हैं।
पिछले चुनाव में बीजेपी की सीटें?
असम विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें तो बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 75 सीटें जीतकर सत्ता में शानदार वापसी की थी। बीजेपी ने अकेले 60 सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी दलों में असम गण परिषद (AGP) को 9 और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) को 6 सीटें मिली थीं।
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन 'महाजोत' ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की थी। तब विपक्ष को कुल 50 सीटों पर संतोष करना पड़ा था, जिसमें कांग्रेस ने 29 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ी बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF को 16 सीटें मिली थीं, जबकि बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) ने 4 और सीपीएम (CPI-M) ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी।
हर अपडेट्स यहां पढ़ें-
Live updates : Assam Election Result 2026
-
May 04, 2026 11:11 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
प्रचंड बहुमत के साथ हिमंता सरकार की वापसी
असम में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा ली है। प्रचंड बहुमत के साथ हिमंता सरकार की वापसी हुई है। 126 विधानसभा सीटों में से NDA ने 100 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 21 सीटें ही मिलीं।
किसको कितनी सीटें?
- बीजेपी- 82
- कांग्रेस- 19
- बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट- 10
- असम गण परिषद- 10
- AIUDF- 2
- रायजोर दल- 2
-
May 04, 2026 6:22 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
हेमंत बिस्वा सरमा बीजेपी ऑफिस पहुंचे
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा बीजेपी ऑफिस पहुंचे हैं, वहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। हेमंत बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट पर जीतने ही वाले हैं। उन्होंने 2001 से लगातार इस सीट से चुनाव लड़ा और जीता है।
-
May 04, 2026 5:43 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
असम की वित्त मंत्री ने छठी बार गोलाघाट सीट पर किया कब्जा
असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने लगातार छठी बार गोलाघाट सीट बरकरार रखी। उन्होंने कांग्रेस के बिटुपन सैकिया को 43,759 वोटों से हराया।
-
May 04, 2026 4:05 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
BJP के जीबन गोगोई सिस्सीबारगांव से जीते
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीबन गोगोई ने सोमवार को असम के नवगठित सिस्सीबारगांव निर्वाचन क्षेत्र से 40,593 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 75758 वोट मिले हैं। गोगोई ने रायजोर दल के दुलाल चंद्र बरुआ को हराया है।
-
May 04, 2026 3:25 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
जोरहाट से गौरव गोगोई हारे
जोरहाट विधानसभा सीट से गौरव गोगोई 23182 वोटों से हार गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने चुनाव हरा दिया है। गौरव गोगोई की हार कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
-
May 04, 2026 2:33 PM (IST) Posted by Malaika Imam
असम की 4 सीटों के आए नतीजे, 3 पर बीजेपी की जीत
असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 126 में से 4 सीटों के नतीजे साफ कर दिए गए हैं, जिसमें से तीन पर बीजेपी जीती है।
-
May 04, 2026 1:18 PM (IST) Posted by Malaika Imam
बिन्नाकंडी में AIUDF प्रमुख अजमल 10253 वोट से आगे
असम के बिन्नाकंडी निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना के सातवें चरण के बाद AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल असम जातीय परिषद (एजेपी) के अपने प्रतिद्वंद्वी रिजाउल करीम चौधरी से 10253 वोट से आगे हैं।
-
May 04, 2026 11:06 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम में 76 सीटों पर बीजेपी आगे: EC
निर्वाचन आयोग के अनुसार,असम की 126 सीट में से बीजेपी 76 सीट पर आगे है,वहीं कांग्रेस 26 सीट पर आगे है।
-
May 04, 2026 10:19 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम की सभी 126 सीटों के रुझान आए
असम की सभी 126 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें 99 सीटों पर बीजेपी, 23 सीटों पर कांग्रेस जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 9:53 AM (IST) Posted by Malaika Imam
सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे: गौरव गोगोई
शुरुआती मतगणना रुझानों पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "हम असम में सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम मतगणना के हर दौर पर पैनी नजर रखेंगे। हमने पूरे राज्य में अपने पर्यवेक्षक तैनात किए हैं ताकि यदि किसी भी दौर में प्रशासन की ओर से कोई कमी दिखे, तो हमें तुरंत जानकारी मिल सके। मतदान के बाद, हमारी टीमों ने बिना ताला लगे कमरों में बिना इस्तेमाल की गई ईवीएम (EVMs) रखी हुई देखीं... हमारे सीएलपी (CLP) ने भी ऐसे व्यक्तिगत मामले देखे। हमने प्रशासन की ओर से थोड़ी लापरवाही देखी है... हमारे उम्मीदवारों पर हमले किए गए, फिर भी चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। हमने उन विभिन्न अधिकारियों के बारे में बात की जो भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब आपके पास ऐसा माहौल हो, तो यह चुनाव आयोग के लिए अच्छा नहीं दिखता..."
-
May 04, 2026 9:41 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम चुनाव के रुझानों में बड़ी जीत की ओर बीजेपी
असम की 126 में से 125 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें बीजेपी 100 सीटों पर जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है।
-
May 04, 2026 9:10 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम की 96 सीटों के रुझान सामने आए
असम में अभी तक सामने आए 96 सीटों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस गठबंधन 22 सीटों पर आगे है। 2 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 9:01 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सुनामी
असम में अभी तक सामने आए 93 सीटों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी गठबंधन 71 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 2 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 8:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम में सरकार बदलने वाली है: देवव्रत सैकिया
असम के नाजिरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवव्रत सैकिया ने कहा, 'असम में सरकार बदलने वाली है। असम में अच्छे दिनों का वादा करके भाजपा ने लोगों से वोट लिए लेकिन बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिला सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया।'
-
May 04, 2026 8:42 AM (IST) Posted by Malaika Imam
शुरुआती रुझानों में बीजेपी 59 सीटों पर आगे
असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 59 सीटों पर जबकि कांग्रेस 13 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं।
-
May 04, 2026 8:23 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम में रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर आगे
असम में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर जबकि अन्य 2 सीटों पर आगे है।
-
May 04, 2026 8:11 AM (IST) Posted by Malaika Imam
बीजेपी 6 जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे
असम में रुझानों में बीजेपी 6 सीटों पर जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
-
May 04, 2026 8:07 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रुझानों में 1 सीट पर बीजेपी आगे
असम चुनाव के रुझानों में एक सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
-
May 04, 2026 8:00 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम की सभी 126 सीटों पर मतगणना शुरू
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। आज सुबह 8 बजे से राज्य के 40 केंद्रों पर मतगणना की प्रक्रिया सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई।
-
May 04, 2026 7:38 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जोरहाट, मरियानी और तीताबर सीटों के वोटों की गिनती यहां होगी
असम के जोरहाट के एक मतगणना केंद्र के बाहर से ये दृश्य सामने आए हैं। यहां जोरहाट, मरियानी और तीताबर विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गिनती की जाएगी।
-
May 04, 2026 7:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम के लोग बहुत पक्का जनादेश देंगे: प्रद्युत बोरदोलोई
असम की दिसपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, 'वोटों की गिनती अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है। आप पूरे असम में महसूस कर सकते हैं कि लोगों ने BJP और BJP-लीड वाले NDA को भारी वोट दिया है। मुझे यकीन है कि आज शाम तक, असम के लोग बहुत पक्का जनादेश देंगे कि लगातार BJP-लीड वाली सरकार बनेगी और हिमंत विश्व शर्मा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।'
-
May 04, 2026 7:24 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम में तैनात हैं CAPF की 25 कंपनियां
असम में सुरक्षा के लिए CAPF की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, EVM को ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए करीब 800 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल के अनुसार, CAPF की दो अतिरिक्त कंपनियां स्थायी ड्यूटी पर रहेंगी।
-
May 04, 2026 7:19 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम के 35 जिलों में बनाए गए 40 मतगणना केंद्र
असम के सभी 35 जिलों में कुल 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां EVM को खोला जाएगा। नगांव जिले में 3 अलग-अलग केंद्रों पर मतगणना होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में 2-2 केंद्र बनाए गए हैं।
-
May 04, 2026 7:13 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
असम में 59 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव
राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें 59 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतगणना के लिए पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
-
May 04, 2026 7:06 AM (IST) Posted by Malaika Imam
स्ट्रॉन्ग रूम पर पहुंचने लगे काउंटिंग एजेंट
असम के गुवाहाटी के मनिराम दीवान ट्रेड सेंटर में कामरूप (मेट्रो) जिले के तहत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम पर विभिन्न राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंट पहुंचने शुरू हो गए हैं। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
-
May 04, 2026 7:02 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम की हाई-प्रोफाइल सीटें
इस चुनाव में राज्य के कई दिग्गजों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है। सबसे प्रमुख नाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का है, जो अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से चुनावी मैदान में हैं और जिनके नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई (जोरहाट), विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (तामुलपुर), और विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया (नाजिरा) जैसे बड़े चेहरों की किस्मत का फैसला भी आज होगा। इसके अलावा, (AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के अखिल गोगोई और असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
-
May 04, 2026 6:55 AM (IST) Posted by Malaika Imam
बीजेपी 90 तो कांग्रेस ने 99 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
असम में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी NDA और विपक्षी गठबंधन के बीच है। NDA की ओर से बीजेपी ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी (AGP) ने 26 और बीपीएफ (BPF) ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी ओर, विपक्षी खेमे में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 99 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जबकि रायजोर दल (13), असम जातीय परिषद (10) और एआईयूडीएफ (AIUDF) (30) जैसे दल भी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।
-
May 04, 2026 6:52 AM (IST) Posted by Malaika Imam
असम में 85% से अधिक हुई थी वोटिंग
असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में संपन्न हुई वोटिंग में राज्य के 2.50 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-
May 04, 2026 6:04 AM (IST) Posted by Malaika Imam
सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया होगी शुरू
असम विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से सभी 126 सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी NDA गठबंधन और गौरव गोगोई की अगुवाई वाले कांग्रेस समर्थित ASOM गठबंधन के बीच माना जा रहा है।