A
Hindi News भारत राजनीति असम: 'मैंने राहुल गांधी से कहा-मेरा अपमान हो रहा है, उनके जवाब से मैं चौंक गया', BJP ज्वाइन करने जा रहे बोरा का बड़ा खुलासा

असम: 'मैंने राहुल गांधी से कहा-मेरा अपमान हो रहा है, उनके जवाब से मैं चौंक गया', BJP ज्वाइन करने जा रहे बोरा का बड़ा खुलासा

असम में भूपेन बोरा के भाजपा में जाने की खबर से सियासत तेज है। भूपेन बोरा ने आरोप लगाया है कि मैंने राहुल गांधी से कहा था, सर मेरा अपमान हो रहा है। उनके जवाब से मैं चौंक गया था।

भूपेश बोरा का बड़ा बयान- India TV Hindi भूपेश बोरा का बड़ा बयान

गुवाहाटी: पूर्व एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोराह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जब मैंने राहुल गांधी से कहा, 'सर, मुझे बहुत अपमान महसूस हो रहा है,' तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें भी बहुत अपमान सहना पड़ रहा है। उस क्षण मुझे लगा कि मेरे अपमान का कोई महत्व नहीं है। लेकिन मैं इतना सहन नहीं कर सकता, मुझमें इसे सहने की इतनी क्षमता नहीं है।"

उनके इस बयान पर असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह कहते हैं, "...प्रियंका गांधी के असम कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार, 9 तारीख को एक बैठक हुई थी जिसमें यह चर्चा हुई कि हमें जल्द से जल्द गठबंधन सरकार बनानी होगी और इतने कम समय में केवल भूपेन बोराह ही ऐसा कर सकते हैं। योजना यह थी कि प्रियंका गांधी के यहां पहुंचते ही सभी गठबंधन सहयोगी एक साथ हाथ उठाकर गठबंधन की घोषणा कर देंगे। मुझे भी इस अवसर का लाभ उठाने में खुशी हुई... अब भी गठबंधन होगा। गौरव गोगोई ने गठबंधन इसलिए तोड़ा क्योंकि अगर गठबंधन सरकार बनती तो वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाते... उन्हें डर था कि अगर गठबंधन जारी रहा तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा... अब तो गठबंधन होगा ही... असम कांग्रेस के स्तंभ रहे कई वरिष्ठ नेताओं को अपमानित होना पड़ा है... वे बचे हुए नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे।"

22 फरवरी को भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं बोरा

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे और मान मनौव्वल के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा किया और कहा है कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। वहीं भूपेन बोरा ने कहा, वह बुधवार, 18 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें   वह अपने आगे की योजना के बारे में बता सकते हैं और भाजपा में जाने का ऐलान भी कर सकते हैं।

Latest India News