Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में नौ मई की सुबह 10 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा
Assembly Elections 2026 LIVE: बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। वहीं, तमिलनाडु में कल विजय भी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

Assembly Elections 2026 LIVE: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई। तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
वहीं, इस बार पश्चिम बंगाल के चुनाव में बड़ा बदलाव हुआ है। ममता बनर्जी की पार्टी TMC चुनाव हार गई है और BJP पहली बार यहां अपनी सरकार बनाने जा रही है। बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा। असम की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज गवर्नर से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ 12 मई को ले सकते हैं।
Live updates : Assembly Elections 2026
-
May 06, 2026 6:33 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
तमिलनाडु विधानसभा भंग
तमिलनाडु के राज्यपाल ने 5 मई, 2026 से प्रभावी रूप से 16वीं तमिलनाडु विधानसभा को भंग कर दिया है। इससे पहले टीवीके प्रमुख विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह कदम उनकी पार्टी के दो दिन पहले हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद साधारण बहुमत से पीछे रहने के बाद आया है।
-
May 06, 2026 5:47 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
बैसाख महीने के 25वें दिन शपथग्रहण समारोह
खास बात यह है कि शपथग्रहण समारोह बंगाली पंचांग के बैसाख महीने के 25वें दिन आयोजित किया जाएगा जिसे पूरे राज्य में रवींद्र जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। इससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतीकात्मकता की झलक नजर आएगी।
-
May 06, 2026 5:46 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
बंगाल में नई भाजपा सरकार का शपथग्रहण 9 मई को
पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
-
May 06, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Malaika Imam
शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी
तमिलनाडु में कल नई सरकार का गठन हो सकता है। राहुल गांधी कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
-
May 06, 2026 1:46 PM (IST) Posted by Malaika Imam
12 मई सीएम पद की शपथ ले सकते हैं हिमंत बिस्वा सरमा
12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा असम के सीएम के रूप में एक बार फिर शपथ ले सकते हैं।
-
May 06, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Malaika Imam
AIADMK प्रमुख पर TVK को समर्थन देने का दबाव
AIADMK प्रमुख एडप्पाडी पर TVK को समर्थन का दबाव है। पार्टी में टूट की संभावना जताई जा रही है। इस बीच, एडप्पाडी ने स्टैंड बदलते हुए कहा कि ये विजय को तय करना है कि वो स्थिर सरकार का गठन करना चाहते हैं या नहीं।
-
May 06, 2026 11:26 AM (IST) Posted by Malaika Imam
2:00 बजे तक लोकभवन पहुंचेगे विजय
TVK चीफ विजय 2:00 बजे तक लोकभवन पहुंचेगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
-
May 06, 2026 10:34 AM (IST) Posted by Malaika Imam
AIADMK में बड़ी बगावत, विधायक दल की बैठक टली
AIADMK कैम्प से बड़ी खबर सामने आई है। आज की विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। 47 MLA में अधिकांश TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे। इस बगावत का नेतृत्व सीवी षणमुगम कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि उनके घर पर कुछ देर में AIADMK विधायक पहुंच सकते हैं।
-
May 06, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Malaika Imam
PMK के चुने गए विधायकों ने विजय से की मुलाकात
PMK के चारों चुने हुए विधायकों ने TVK चीफ विजय से उनके घर पर मुलाकात की।
-
May 06, 2026 10:07 AM (IST) Posted by Malaika Imam
BJP कार्यकर्ताओं ने लेनिन की प्रतिमा तोड़ी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में BJP कार्यकर्ताओं ने लेनिन की प्रतिमा तोड़ दी। TMC की महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि इसकी जगह शिवाजी की प्रतिमा लगाई जाएगी।
-
May 06, 2026 10:05 AM (IST) Posted by Malaika Imam
TMC के दो गुटों के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली में टीएमसी के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी और दो केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए हैं। देसी बम और हथियार भी बरामद हुआ है।
-
May 06, 2026 10:03 AM (IST) Posted by Malaika Imam
संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर हमला
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के सरबेरिया-अगरहाटी ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बामनघेरी इलाके (वार्ड नंबर 14) में राजनीतिक तनाव गहरा गया है। यह क्षेत्र नजत थाना क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। देर रात, जब पुलिस की एक टीम, केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ इलाके में पेट्रोलिंग करने गई थी, तब कथित तौर पर बदमाशों ने उन पर गोलीबारी कर दी।
-
May 06, 2026 9:59 AM (IST) Posted by Malaika Imam
TVK को समर्थन देने पर लेफ्ट पार्टियों का रुख
TVK को समर्थन देने पर लेफ्ट पार्टियों ने 8 मई तक का समय मांगा है।
-
May 06, 2026 9:58 AM (IST) Posted by Malaika Imam
TVK को बाहर से समर्थन दे सकती है AIADMK
AIADMK के कुछ विधायकों ने पार्टी महासचिव एडप्पाडी पालनिस्वामी से TVK को बाहर से समर्थन देने की अपील की है, इस पर आज फैसला लिया जाएगा।
-
May 06, 2026 9:57 AM (IST) Posted by Malaika Imam
TVK को समर्थन देने पर DMK ने कहा- कांग्रेस ने गद्दारी की
कांग्रेस ने TVK को समर्थन दे दिया है। इसे लेकर DMK ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा, कांग्रेस ने गद्दारी की, 2029 के लोकसभा चुनावों में परिणाम भुगतना पड़ेगा।I वहीं, IUML के 2 विधायकों ने DMK गठबंधन के साथ ही रहने का फैसला किया है।
-
May 06, 2026 9:55 AM (IST) Posted by Malaika Imam
थोड़ी देर में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीटिंग
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में अब से कुछ देर में मीटिंग होगी। मीटिंग के बाद कांग्रेस के 5 MLAs विजय से मिलकर समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को भेजेंगे।
-
May 06, 2026 9:52 AM (IST) Posted by Malaika Imam
कांग्रेस ने TVK को दिया समर्थन
तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 2 मंत्रियों की मांग के साथ कांग्रेस ने TVK को समर्थन दे दिया है।
-
May 06, 2026 9:45 AM (IST) Posted by Malaika Imam
CM पद उनकी कोई पुश्तैनी संपत्ति नहीं: दिलीप घोष
ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा देने से इनकार किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक दिन तो इंसान को यह दुनिया भी छोड़नी पड़ती है, ऐसे में यह राज-सिंहासन तो मात्र दो दिनों का है और ममता बनर्जी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि यह उनकी कोई पुश्तैनी संपत्ति है। घोष ने आगे कहा कि जनता ने उन्हें राज्य की सेवा के लिए 15 साल का लंबा समय दिया था, लेकिन उन्होंने इस दौरान भ्रष्टाचार और हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा और कुछ नहीं किया।
-
May 06, 2026 9:42 AM (IST) Posted by Malaika Imam
हिमंत आज राज्यपाल को सौंप सकते हैं इस्तीफा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज राज्यपाल से मिलने और अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बुधवार दोपहर से पहले राज्यपाल को चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपने वाले हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए (NDA) ने 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। इसमें भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टियों- असोम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटों पर कब्जा किया है। चुनावों से पहले सरमा को ही सत्ताधारी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार बुलाई जाएगी। बता दें कि नड्डा और सैनी को विधायक दल के नेता के चयन के लिए क्रमशः केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।