1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? देखिए MATRIZE-IANS का ओपिनियन पोल

बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? देखिए MATRIZE-IANS का ओपिनियन पोल

Opinion poll: बीजेपी के लिए इन चुनावों में लूज़ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन gain करने के लिए बहुत कुछ है। क्या बीजेपी पहली बार बंगाल जीत सकती है? MATRIZE IANS ओपिनियन पोल से यह पता चल जाएगा कि जनता के मन में क्या चल रहा है।

Voting- India TV Hindi
Image Source : PTI वोटिंग

Opinion poll:  कौन जीतेगा बंगाल? कौन जीतेगा असम? कौन जीतेगा केरल? और, कौन जीतेगा तमिलनाडु? क्या है जनता का ओपिनियन? आज 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान-ए-जंग हो गया। चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आचार संहिता लग गई। बंगाल में बीजेपी के लिए मिशन इम्पॉसिबल जैसा इलेक्शन है। बंगाल में मोदी की पार्टी ने आज तक कभी सरकार नहीं बनाई है। तमिलनाडु में भी कभी बीजेपी सरकार में नहीं रही। केरल में बीजेपी ज़ीरो है। असम में बीजेपी हैट्रिक मार सकती है। कांग्रेस असम हारी तो कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगेगी। पुदुचेरी में NDA की सरकार है।

बीजेपी के लिए इन चुनावों में लूज़ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन gain करने के लिए बहुत कुछ है। क्या बीजेपी पहली बार बंगाल जीत सकती है? मोदी की पार्टी ऐसा दावा रही है। असम के बारे में बीजेपी को कोई संदेह ही नहीं है। हिमंता विश्व शर्मा असम की नब्ज़ को अच्छी तरह समझ रहे हैं और उसी के मुताबिक अपने पत्ते फेंक रहे हैं। तमिलनाडु में एक्टर विजय X फैक्टर बनकर आए हैं और उन्होंने NDA और INDI दोनों गठबंधनों की नींद उड़ा रखी है। बीजेपी को उम्मीद केरल से भी है, जहां पहली बार बीजेपी का सांसद जीता है और राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का मेयर बना है। केरल में विजयन के साथ 10 साल की एंटी इम्कबैंसी है और कांग्रेस के घर में फूट दिख रही है। ऐलान-ए-जंग के साथ ही पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। हम आपको दिखाते हैं कि जनता के मन में क्या है? MATRIZE-IANS ने पांचों प्रदेशों में ओपिनियन पोल किया है। 

Latest India News

Live updates : Opinion Poll Live Update

  • 6:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तमिलनाडु का ओपिनियन पोल

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक विधानसभा की कुल 234 सीटों में से DMK गठबंधन को 104-114 सीटें मिल सकती है। वहीं एनडीए को 114-127 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि TVK को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो डीएमके को  37-38%, NDA को  39-40%, TVK को 14-15% और अन्य को 10-12% वोट मिलने का अनुमान है।

     

  • 6:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    साउथ केरल का ओपिनियन पोल

    MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक साउथ केरल की 48 सीटों में से LDF को 22-25 सीट, UDF को 18-22 सीट और बीजेपी को 01-02 सीट मिल सकती है। बता दें कि केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को होगी वोटिंग

  • 6:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सेंट्रल केरल का ओपिनियन पोल

    MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक सेंट्रल केरल की 44 सीटों में से LDF को 17-20 सीट, UDF को 21-26 सीट और बीजेपी को 01-02 सीट मिल सकती है।

  • 6:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केरल के मालाबार का ओपिनियन पोल

    केरल के मालाबार रीजन में विधानसभा की 48 सीटों में से एलडीएफ को 22-26 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि UDF को 19-21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी का खाता भी खुलता नहीं नजर आ रहा है। 

     

  • 6:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केरल में किस दल को कितने प्रतिशत मत मिलने का अनुमान?

    ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक एलडीएफ को केरल में 42-43%, यूडीएफ को 41-42% और बीजेपी को 12-13% वोट मिल सकते हैं जबकि अन्य को 00-02% वोट मिलने का अनुमान है।

  • 6:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    केरल में किसकी बन सकती है सरकार?

    केरल चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक विधानसभा की 140 सीटों में से LDF को 61-71 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, UDF को 58-69 सीट मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 2 सीट हासिल हो सकती है।

     

  • 6:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    असम में बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान

    MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है। वोट प्रतिशत की बात करें को बीजेपी को 43-44%, कांग्रेस को 39-40% और अन्य को 18-20% वोट मिलने का अनुमान है।

     

  • 6:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    असम विधानसभा का ओपिनियन पोल

    MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक असम विधानसभा की कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 96-98 सीट मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 26-28 और अन्य को 02-08 सीट मिल सकती है।

     

  • 6:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बर्धमान-बीरभूम क्षेत्र का ओपिनियन पोल

    बर्धमान-बीरभूम की 57 सीटों में से ममता की टीएमसी को 28-32 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 24-27 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 01-02 सीटें जा सकती हैं।

     

  • 6:04 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    साउथ बंगाल का ओपिनियन पोल

    ओपनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक साउथ बंगाल की 183 सीटो में ममता की टीएमसी को 105-112 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 55-63 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 04-05 सीटें जाने का अनुमान है।

     

  • 6:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नॉर्थ बंगाल का ओपिनियन पोल

    ओपनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक उत्तरी बंगाल की 54 सीटों में ममता की टीएमसी को 22-26 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं है।

     

  • 5:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव

    चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे।

  • 5:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पश्चिम बंगाल का ओपिनियन पोल

    पांच प्रदेशों में चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से TMC को 155-170 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 100-115 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 05-07 सीटें जा सकती हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो ममता की टीएमसी को 43-45% बीजेपी को 41-43% और अन्य दलों को 13-15% वोट मिल सकते हैं।