A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'

बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पहुंच गए हैं। बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने अपने पहले बयान में कहा है कि 20 साल तक बिहार में रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे।

nitish kumar delhi - India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश (फाइल फोटो)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश शुक्रवार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले हाल ही में नीतीश कुमार ने MLC सीट से इस्तीफा दे दिया था जिससे ये बात कंफर्म हो गई थी कि बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। आपको बता दें कि साल 2005 से ही नीतीश कुमार लगातार (बीच में 9 महीने छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। ऐसे में वह लंबे समय के बाद केंद्र की राजनीति में वापस आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार का पहला बयान भी सामने आ गया है।

क्या बोले सीएम नीतीश?

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अपने दिल्ली आवास पर पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार दिल्ली स्थित घर पर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करने के लिए बाहर की तरफ आए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा- "20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं। अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं यहां।"

बिहार में आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा- विजय चौधरी 

बिहार के अगले सीएम के नाम की चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा- "2 चीज पक्की हैं, बिहार में सरकार NDA की होगी और सरकार नीतीश जी के बताए रास्ते पर ही चलेगी। 20 साल से बिहार नीतीश कुमार के मॉडल पर चला है। बिहार में आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा। नीतीश मॉडल पर बिहार ने जो ऊंचाई हासिल की है कि दूसरे प्रदेश के लोग भी उसका अनुसरण करते हैं, हम उसी को लेकर चलेंगे। नीतीश कुमार की विरासत को लेकर ही हमें चलना है।" उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे को लेकर कहा- "निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो चुके हैं।"

ये भी पढ़ें- दिल्ली आ रहे हैं नीतीश कुमार, BJP से होगा बिहार का नया सीएम? 15 अप्रैल को हो सकता है ऐलान

बिहार में नई सरकार और नए CM की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, इन नेताओं को आया बुलावा

Latest India News