A
Hindi News भारत राजनीति उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 200 से अधिक सीटों पर बीजेपी और समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 200 से अधिक सीटों पर बीजेपी और समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी

उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। दरअसल 358 में से भाजपा और समर्थित उम्मीदवारों ने 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है।

BJP big victory in Uttarakhand three tier panchayat elections BJP candidates won 125 seats- India TV Hindi Image Source : PTI उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत

उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को परिणाम अब सामने आने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग जिलों में जिला पंचायतों की कुल 358 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा और समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित 83 उम्मीदवारों को भी मतदाताओं ने समर्थन प्रदान किया है। इतना ही जिन निर्दलीय प्रत्याशियों को इस चुनाव में सफलता मिली है, उनका झुकाव भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ है। इनमें से कई प्रत्याशियों ने सार्वजनिक रूप से भाजपा को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्तराखंड की जनता ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत, तीनों स्तरों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी जीत दिलाई है।

किन कारणों से भाजपा को मिली जीत ?

  1. उत्तराखंड में एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सीएम धामी की पहल।
  2. पर्वतीय क्षेत्रों में होमस्टे स्कीम और स्वरोजगार का विस्तार।
  3. महिलाओं के लिए सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन योजनाएं।
  4. चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु और सुरक्षित यात्रा प्रबंधन।
  5. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति और प्रभावी कार्यवाही।

क्या बोले भाजपा के मीडिया प्रभारी

आपको बता दें कि पंचायत चुनावों में राजनीतिक दल सीधे तौर पर हिस्सा नहीं लेते। उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े होते हैं और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ते हैं। राजनीतिक दल हालांकि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अपना समर्थन देते हैं। चुनाव में भाजपा ने परिवारवाद को पूरी तरह से दरकिनार किया। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस संबंध में कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद में विश्वास नहीं रखती और ऐसे किसी भी प्रत्याशी को पार्टी ने अपना समर्थन नहीं दिया था।

Latest India News