भाजपा की बड़ी कार्रवाई, विधायक ए शिवराम हेब्बार के पार्टी से किया निष्कासित
भाजपा की बड़ी कार्रवाई, विधायक ए शिवराम हेब्बार के पार्टी से किया निष्कासित
Written By : Avinash Rai
Published : May 27, 2025 01:40 pm IST,
Updated : May 27, 2025 02:09 pm IST
भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने विधायक ए शिवराम हेब्बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल समिति ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Image Source : FILE PHOTOविधायक ए शिवराम हेब्बार
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने विधायक ए शिवराम हेब्बार को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि शिवराम हेब्बार पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। भाजपा में आने से पहले शिवराम हेब्बार कांग्रेस में थे। 2019 में JDS कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार को गिराने के लिए BJP ने कांग्रेस के जिन 17 बागी MLA's को अपने पाले में किया था शिवराम हेब्बार उनमें से एक थे।