Budget Session Live: राज्यसभा में बोले नड्डा- 'कांग्रेस पार्टी को अबोध बालक का बंधक नहीं बनाएं', खरगे ने दर्ज की आपत्ति
Budget Session Live: संसद के बजट सत्र में विपक्ष की ओर से लगातार हंगामा जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 5 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। आइए जानते हैं संसद के सत्र से जुड़ी हर अपडेट।

Budget Session Live: Budget Session Live: संसद के बजट सत्र में विपक्षी सांसदों की ओर से हंगामा लगातार जारी है। हंगामे के कारण लोकसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा है। बुधवार को भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना संबोधन टालना पड़ा था। गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को पास कर दिया गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में संबोधन देंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम 5 बजे राज्यसभा को संबोधित करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले राज्यसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला है।
संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की किताब के अंश उद्धृत करने की अनुमति नहीं दी गई जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा सुचारू रूप से नहीं चल रही है। हंगामे के बीच कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य सदन से वॉकआउट किया। ऐसे में अब सभी की नजरें आज शाम को राज्यसभा में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर टिकी हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं संसद के बजट सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...
Live updates : Budget Session Live:
- February 05, 2026 2:14 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
वे संसद का सम्मान कैसे कर सकते हैं?- निशिकांत दुबे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मुद्दे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "...जब उन्हें खादी, स्वदेशी और कांग्रेस पार्टी के प्रति कोई सम्मान नहीं है, तो वे संसद का सम्मान कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता।"
- February 05, 2026 2:14 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
टजब तक विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाएगा, तब तक...
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- "जब तक विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, तब तक प्रधानमंत्री को बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी":
- February 05, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
किस चीज से डर रहे हैं?- प्रियंका गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के 'अबोध बालक' शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उनको बोलने देना चाहिए। किस चीज से डर रहे हैं? कि वे किसी किताब से कुछ कोट करेंगे? या एपस्टीन फाइल से डर रहे हैं? या हम उनको इस डील (अमेरिका-भारत व्यापार समझौते) को लेकर कटघरे में खड़ा कर देंगे जिससे सारे किसानों की जिंदगी बर्बाद होने जा रही है?"
- February 05, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सदन नहीं चलेगा तो परेशानी आएगी- चंद्रशेखर आज़ाद
नगीना से निर्दलीय सांसद और आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "ये लोकतंत्र का मंदिर है। सदन नहीं चलेगा तो परेशानी आएगी। नगीना के लिए कई प्रस्ताव मैंने दिए थे। लेकिन बजट में अबकी बार इस तरह के प्रावधान नहीं दिखाई दिए। हमने सोचा था कि सदन चलेगा तब अपने सवाल खड़े करेंगे और सरकार से पूछेंगे।"
- February 05, 2026 1:44 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस के DNA में ही ये विषय छिपा हुआ है- मुख्यमंत्री नायब सैनी
राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के लिए 'गद्दार' शब्द के इस्तेमाल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, "कांग्रेस के DNA में ही ये विषय छिपा हुआ है। 1984 की बात करें तो निहत्थे लोगों पर कांग्रेस ने अत्याचार किए। हमारी सरकार ने उन सिख दंगों में पीड़ित लोगों को सम्मान देने की बात की है। राहुल गांधी को और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इस प्रकार की बात दुर्भाग्यपूर्ण है।"
- February 05, 2026 1:44 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत मिलनी चाहिए- शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त मिलनी चाहिए और इससे भी बड़ी बात यह है कि वे जो कह रहे हैं, वो पहले से ही पब्लिक डोमेन में है। वे बस अपनी बात रखना चाहते थे। इतना बड़ा ऑब्जेक्शन उठाकर और उन्हें बोलने न देकर, एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर दी गई है..."
- February 05, 2026 12:29 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम कभी भी कांग्रेस पर बोझ नहीं थे- रवनीत सिंह बिट्टू
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "जब हम कांग्रेस में थे, तब हम पार्टी के लिए सीटें जीत रहे थे। हम कभी भी उन पर बोझ नहीं थे... फिर, जब यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी परिवारवाद का मामला बन गई है और अब वह कांग्रेस पार्टी नहीं रही जो कभी थी, तो सभी लोग पार्टी छोड़ने लगे। अगर यह असली कांग्रेस होती, तो लोग बने रहते... मैंने कहा था कि अगर यह असली कांग्रेस होती, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुद मेज पर चढ़कर सबसे पहले निलंबित हो जाते।"
- February 05, 2026 12:27 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
डीएमके मंत्री की टिप्पणी अपमानजनक- रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों के बारे में तमिलनाडु के मंत्री की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा, "डीएमके मंत्री की टिप्पणी अपमानजनक है। यह संविधान का अपमान है और गरीब लोगों को नीचा दिखाती है। ऐसी टिप्पणी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। मेरा मानना है कि स्टालिन जी को उस मंत्री से परामर्श करना चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"
- February 05, 2026 12:26 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल गांधी को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- भाजपा सांसद नरेश बंसल
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "...राहुल गांधी को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था... लोकतंत्र में कांग्रेस का निम्न स्तर का व्यवहार उनकी उस मानसिकता को दर्शाता है कि वे जो चाहें बोल देते हैं लेकिन दूसरों की बात सुनना नहीं चाहते... उनके सांसद खुलकर अपने विचार रखते हैं और हम सब उन्हें सुनते हैं, लेकिन जब हमारी तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है तो वे हंगामा करते हैं और वॉकआउट कर जाते हैं। उनमें सुनने की क्षमता नहीं है... यह लोकतंत्र के लिए हानिकारक है..."
- February 05, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सिख समुदाय का निश्चित रूप से अपमान हुआ- जगदंबिका पाल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "सिख समुदाय का निश्चित रूप से अपमान हुआ है... राहुल गांधी के बयानों से क्या वह वास्तव में देश के दुश्मन नहीं हैं?... वह संसद और लोकतांत्रिक मूल्यों के दुश्मन हैं... यह शायद पहली बार है कि राहुल गांधी के एक मुद्दे पर अड़े रहने के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चार दिनों तक चली चर्चा पूरी तरह से व्यर्थ हो गई..."
- February 05, 2026 12:24 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
- February 05, 2026 12:20 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
कुछ नेता बयानों से सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "कुछ नेता ऐसे हैं जो अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं और विभाजनकारी राजनीति का सहारा लेते हैं। वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर चल रहा है... विपक्ष जिस तरह से काम कर रहा है, सांसद महासचिव की कुर्सी पर खड़े होकर उन पर कागज फेंक रहे हैं... एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने संसद में गरिमापूर्ण व्यवहार की बात की... विपक्ष का अहंकार और हठधर्मिता दुखद है।"
- February 05, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
संसदीय लोकतंत्र कठिन दौर से गुजर रहा- कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर कहते हैं, "भारत में संसदीय लोकतंत्र कठिन दौर से गुजर रहा है। विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए गए हैं... यह 'मन की बात' वाली सरकार और 'मन की बात' वाली संसद बनती जा रही है..."
- February 05, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
आपको सदन में जवाब देना होगा- इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "आपको सदन में जवाब देना होगा। आपने पूरे देश को अमेरिका के पास गिरवी रख दिया है, इसलिए आपको इसका हिसाब देना होगा। आपने किसानों को बर्बाद कर दिया है... यह देश की रीढ़ की हड्डी पर सीधा हमला है..."
- February 05, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया
संसद का बजट सत्र में विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। ये प्रस्ताव बिना प्रधानमंत्री के भाषण के पारित हुआ।
- February 05, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस पार्टी नकारात्मकता से भरी हुई- अरुण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह कहते हैं, "कांग्रेस पार्टी के मूल दृष्टिकोण को समझिए। यह नकारात्मकता से भरा हुआ है... वे बार-बार संसद सत्रों को बाधित करते हैं। वे छोटी-छोटी बातों पर मुद्दे खड़े करने की कोशिश करते हैं। देश की जनता यह जानती है, इसीलिए वे कांग्रेस को नकारते रहते हैं। फिर भी, कांग्रेस को यह बात समझ नहीं आती।"
- February 05, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
किसान ट्रेड डील से चिंतित हैं- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- "वास्तविकता यह है कि भारत के किसान इस समझौते (अमेरिका-भारत व्यापार समझौते) को लेकर बहुत चिंतित हैं। इस डील से भारत के साथ समझौता हुआ है।"
- February 05, 2026 12:15 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को बोलने और बहस शुरू करने का अधिकार होता है, जिसे इस सदन में पूरी तरह से नकारा जा रहा है। हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए..."
- February 05, 2026 12:01 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
पीएम मोदी राज्यसभा में बोलेंगे
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 5 बजे राज्यसभा में बोलेंगे। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
- February 05, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कराया जाएगा
लगातार जारी हंगामे के बीच गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कराया जाएगा
- February 05, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
पूरा पाकिस्तान जानता है, कि वे भारत से जीत नहीं सकते- कीर्ति आजाद
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार करने पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "शहबाज शरीफ भी जानते हैं, पूरा पाकिस्तान जानता है, कि वे भारत के खिलाफ जीत नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यही एकमात्र तरीका है अपनी इज्जत बचाने का... ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे पास दुनिया को यह बताने का मौका था कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। लेकिन मुझे नहीं पता कि भारतीय सरकार और आईसीसी को क्या हो गया था कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला?"
- February 05, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस पाकिस्तान-चीन की भाषा बोलने वाली पार्टी बनती जा रही- गिरिराज सिंह
डीएमके नेता एमआरके पन्नीरसेल्वम के उत्तर भारतीयों को निशाना बनाने वाले कथित बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "तमिलनाडु में कांग्रेस सरकार चला रही है। वे उत्तर भारतीयों को गालियां सुना रहे हैं। राहुल गांधी को इसका जवाब देना होगा। क्या वे देश में फूट डाल रहे हैं? कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलने वाली पार्टी बनती जा रही है..."
- February 05, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस के नेता महिला सांसदों को आगे धकेलते हैं- भाजपा सांसद दिनेश शर्मा
कल संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा भाजपा नेताओं की सीटों को कथित तौर पर अवरुद्ध करने के मामले में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "संसद में कांग्रेस के नेता महिला सांसदों को आगे धकेलते हैं और देश के प्रधानमंत्री के रास्ते में बाधा डालते हैं। आप प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश के विकास का मार्ग अवरुद्ध कर रहे हैं। आप जनता के प्रति जवाबदेही से बच रहे हैं।"
- February 05, 2026 11:54 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
संसदीय लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचा- जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "...कल की घटनाओं ने संसदीय लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाया है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव में सत्ताधारी दल और विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का उत्तर बाद में होने वाली चर्चा में दिया जाता है... कल लोकतंत्र में एक अभूतपूर्व घटना घटी: पहली बार प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने का कोई अवसर नहीं दिया गया... यह एक सोची-समझी साजिश थी..."
- February 05, 2026 11:37 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
आज फिर मैं कई फाइलें लेकर आया हूं- निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- "अध्यक्ष तय करेंगे कि मैंने किस नियम का उल्लंघन किया है। मैं राहुल गांधी नहीं हूं, इसलिए अध्यक्ष की चेतावनी के बाद भी मैं चिल्लाना जारी नहीं रखूंगा। हो सकता है कि उन्हें अध्यक्ष का सम्मान न हो, लेकिन भाजपा संविधान का सम्मान करती है। अगर अध्यक्ष को लगता है कि मुझे सदन से बाहर भेज देना चाहिए, तो मैं उनका पालन करूंगा और उनके आदेश का विरोध नहीं करूंगा। आज फिर मैं कई फाइलें लेकर आया हूं..."
- February 05, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल के शब्दों का चयन देखिए- कंगना रनौत
लोकसभा सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "उनके शब्दों का चुनाव देखिए, जिस तरह से उन्होंने एपस्टीन फाइलों के बारे में कहा कि उसमें 'माल' और 'कबाब' जैसी बातें हैं। ऐसे सड़े और भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं?"
- February 05, 2026 11:35 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
तानाशाही घोषित कर देना चाहिए- सपा सांसद राजीव राय
सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी अभी आए भी नहीं थे कि सदन स्थगित हो गया... वे विपक्ष के बिना सदन चलाना चाहते हैं। वे किसी को बोलने नहीं देंगे। इसे तानाशाही घोषित कर देना चाहिए..."
- February 05, 2026 11:33 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस पार्टी को अबोध बालक का बंधक नहीं बनाएं: नड्डा
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- 'कांग्रेस पार्टी को अबोध बालक का बंधक नहीं बनाएं'। उनके इस बयान पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आपत्ति दर्ज कराई है।
- February 05, 2026 11:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं हो सकती- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा, "विपक्ष के नेता को यह पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।"
- February 05, 2026 11:29 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया- खरगे
राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे ने कहा, "संसद का अर्थ है लोकसभा और राज्यसभा। विपक्ष के नेता, लोकसभा में, देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इस तरह सदन कैसे चलाया जा सकता है?"
- February 05, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सभी सांसद प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे- किरेन रिजिजू
राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं। अगर कांग्रेस प्रधानमंत्री का भाषण नहीं सुनना चाहती, तो बाकी सभी सदस्य सुनना चाहते हैं। आपके लोकसभा के विपक्ष के नेता सदन के नियमों का पालन नहीं करते..."
- February 05, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद में बजट सत्र में गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामा देखने को मिला। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ऊपरी सदन राज्यसभा में भी हंगामा हो रहा है।
- February 05, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
अमित शाह संसद पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में जारी बजट सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंच गए हैं।
- February 05, 2026 11:09 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए- भाजपा सांसद दर्शन सिंह
तमिलनाडु के मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम द्वारा उत्तर भारतीयों के बारे में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद दर्शन सिंह ने कहा, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, पूरे देश में सांस्कृतिक विविधता है। लेकिन इस तरह के बयान हास्यास्पद हैं और ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए।"
- February 05, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
ऐसा नहीं होना चाहिए था- राम गोपाल यादव
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने विपक्ष की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री की सीट सहित सत्ता पक्ष की सीटों को अवरुद्ध करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- "ऐसा नहीं होना चाहिए था।"
- February 05, 2026 11:07 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल गांधी संसद पहुंचे
दिल्ली: लोकसभा के विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद के बजट सत्र के दौरान संसद पहुंचे।
- February 05, 2026 11:06 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
डीएमके हमेशा से विभाजनकारी राजनीति करती आई है- संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों के बारे में तमिलनाडु के मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "डीएमके को विवाद खड़ा करना और फिर उसी विवाद को हवा देकर वोट मांगना आता है। डीएमके हमेशा से विभाजनकारी राजनीति करती आई है, कभी श्रीलंका के नाम पर, कभी उत्तर और दक्षिण के बीच फूट डालकर, और कभी भाषा संबंधी विवादों को हवा देकर। उन्हें इससे वोट नहीं मिलेंगे, और इस बार उनकी हार निश्चित है।"
- February 05, 2026 11:06 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम चाहते हैं कि संसद सुचारू रूप से चले- कार्ति चिदंबरम
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "हर सांसद का यही उद्देश्य होता है कि सदन सुचारू रूप से चले, इसीलिए हम सत्र में आते हैं। हमारे पास सदन में उठाने के लिए कई मुद्दे हैं। हम स्वस्थ बहस और चर्चा चाहते हैं और विपक्ष को अपनी बात कहने का अवसर मिलना चाहिए। सरकार यह तय नहीं कर सकती कि हम क्या कहेंगे, उसका लहजा, अवधि, ढांचा या विषयवस्तु क्या होगी। हम राष्ट्र से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि संसद सुचारू रूप से चले।"
- February 05, 2026 11:00 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
केंद्र सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री को गद्दार कहना गलत- प्रवीण खंडेलवाल
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा में विपक्ष का नेता केंद्र सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री को गद्दार कहे। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी किस तरह के मूल्यों को मानते हैं..."
- February 05, 2026 10:59 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल गांधी का दिल बहुत साफ है- कांग्रेस नेता उदित राज
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "राहुल गांधी का दिल बहुत साफ है। उन्होंने मजाक में यह बात कही थी, जिसे भाजपा ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और रवनीत सिंह बिट्टू को बहुत ऊंचा दर्जा दे दिया... भला उन्हें इस बात पर गुस्सा क्यों आना चाहिए? कांग्रेस पार्टी ने ही तो उनके पूरे परिवार को राजनेता बनाया है। इसलिए उन्होंने वाकई में विश्वासघात किया है। राहुल गांधी के बयान में कोई दुर्भावना नहीं थी..."
- February 05, 2026 10:59 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकतांत्रिक इतिहास पर कलंक लगा- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "भारत-अमेरिकी समझौते और जनरल नरवणे के प्रशस्ति पत्र के बाद, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है कि वे भारत की जनता और संसद का सामना करने का नैतिक साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। कल आपने राष्ट्रपति का अपमान किया, जिससे देश के लोकतांत्रिक इतिहास पर कलंक लगा... आज तक कोई भी प्रधानमंत्री इस तरह मैदान से नहीं भागा है..."
- February 05, 2026 10:58 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
यह व्यवस्था की विफलता है- कांग्रेस सांसद मल्लु रवि
कल संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा भाजपा नेताओं की सीटों को कथित तौर पर अवरुद्ध करने पर कांग्रेस सांसद मल्लु रवि ने कहा, "यह प्रधानमंत्री की सीट या विपक्षी नेता की सीट नहीं है। यह व्यवस्था की विफलता है। जब भी हम नियमों का पालन नहीं करते, लोग सरकार के खिलाफ हो जाते हैं। जब सत्ताधारी दल नियमों का पालन नहीं करता, तो हालात बेकाबू हो जाते हैं..."
- February 05, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राहुल गांधी के बयानों पर सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति
संसद के बजट सत्र में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सत्ताधारी दल द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद, विपक्षी दल आज राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे।
- February 05, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
संसद के कुप्रबंधन को देख रहे हैं- मणिकम टैगोर
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "जिस तरह से सत्ताधारी दल, विशेष रूप से केंद्रीय संसदीय कार्य समिति, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संगठित तरीके से रोक रही है। हम सत्ताधारी पक्ष द्वारा संसद के कुप्रबंधन को देख रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में नहीं बोलते हैं, तो वे ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री लोकसभा से क्यों भाग रहे हैं?"
- February 05, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्ष को इतना हताश, निराश कभी नहीं देखा- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर राहुल गांधी की 'गद्दार' टिप्पणी पर कहा, "मैंने विपक्ष को इतना हताश, निराश और बचकाना व्यवहार करते कभी नहीं देखा; मुझे उम्मीद नहीं थी कि वे गली के गुंडों की तरह व्यवहार करेंगे।"
- February 05, 2026 10:44 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्षी दलों के फ्लोर लीडरों की बैठक
संसद परिसर में राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडरों की बैठक शुरू हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित थे।
- February 05, 2026 10:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
भाजपा ने हमले की साजिश करार दिया
लोकसभा में हंगामे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी ने इस घटना को पीएम की सुरक्षा में सेंध और हमले की साज़िश करार दिया है।
- February 05, 2026 10:42 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोकसभा में पीएम का भाषण टला
लोकसभा में बुधवार को पीएम मोदी को बोलना था। लेकिन शाम पांच बजे जैसी ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी दलों की महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया। हालांकि पीएम उस वक्त मौजूद नहीं थे। इस कारण पीएम का भाषण टल गया।
- February 05, 2026 10:41 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी आज राज्यसभा में राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दे सकते हैं। पीएम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव जवाब दे सकते हैं। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री का संबोधन टल गया था।