1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ByElection Results 2025: सात राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, जानें कहां से कौन जीता

ByElection Results 2025: सात राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, जानें कहां से कौन जीता

By Election Results 2025:देश के सात राज्यों की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, जम्मू कश्मीर में सत्ताधारी एनसी कोई भी सीट नहीं जीत पाई।

सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव।- India TV Hindi
Image Source : PTI सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव।

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश के सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव भी हुए। जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव हुए। वहीं, झारखंड, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए। इन सभी सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग कराई गई। 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई और अब नतीजे सामने आ चुके हैं। आइये जानते हैं, उपचुनाव में किस राज्य की किस सीट पर कैसे नतीजे रहे हैं।

विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार पार्टी मार्जिन
बडगाम (जम्मू कश्मीर) आगा सैयर मुंतजिर मेहदी पीडीपी 4,152
नगरोटा (जम्मू कश्मीर) दिव्यानी राणा बीजेपी 24,647
अंता (राजस्थान) प्रमोद जैन भाया कांग्रेस 15,612
घाटशिला (झारखंड) सोमेश चंद्र सोरेन जेएमएम 38,601
जुबली हिल्स (तेलंगाना) नवीन यादव कांग्रेस 24,729
तरनतारन (पंजाब) हरमीत सिंह सिंधु आप 12,091
डम्पा (मिजोरम) डॉ. आर लालथांगलियाना एमएनएफ 562
नुआपाड़ा (ओडिशा) जय ढोलकिया बीजेपी 83,748

बीजेपी और कांग्रेस दो-दो सीटें जीतीं

उपचुनाव में देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों ने दो-दो सीटें अपने नाम कीं। जम्मू कश्मीर में सत्ताधारी एनसी कोई भी सीट नहीं जीत पाई। एक सीट पीडपी और दूसरी बीजेपी के खाते में गई। बडगाम सीट पर पहले सीएम उमर अबुदुल्ला ने जीत हासिल की थी, लेकिन उन्होंने जब यह सीट छोड़ दी तो दोबारा अपने उम्मीदवार को नहीं जिता पाए और यह सीट पीडीपी के खाते में चली गई। राजस्थान में भी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को जीत मिली। झारखंड में सत्ताधारी जेएमएम के प्रमोद जैन ने जीत हासिल की। तेलंगाना में भी सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नवीन यादव जुबली हिल्स से विधायक बने। पंजाब की तरनतारण सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह सिंधू को जीत मिली। मिजोरम की डम्पा सीट पर एनएनएफ के आर लालथांगलियाना को 562 वोट के अंतर से जीत मिली। वहीं, ओडिशा के नुआपाड़ा सीट बीजेपी के जय ढोलकिया ने जीती।

Latest India News