LIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', की मांग पर विपक्ष का दिल्ली में, CJP का आज मुंबई में प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विपक्ष दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। तो वहीं, दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में प्रदर्शन करेगी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। जानें पल पल के अपडेट्स...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार (2 अक्तूबर) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगा। तो वहीं, आज दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में प्रदर्शन करेगी। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो सीजेपी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग में हुई गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और लगातार इसे लेकर भाजप पर अटैक कर रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस की तरफ से नई दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पूरे इलाके में किसी भी तरीके के प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है। जंतर मंतर पर अंदर जाने की इजाजत फिलहाल किसी को नहीं दी जा रही है। सीजेपी ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है।
जानें पल पल की डिटेल्स...
Live updates : LIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन
-
October 02, 2026 10:55 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा प्रभावित
आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अब आप ऑफिस में इकठ्ठा होकर जंतर मंतर की तरफ जायेंगे। आतिशी , कुलदीप कुमार, अनुराग डांडा आप ऑफिस पहुंचे। नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट की सेवा प्रभावित है।
-
October 02, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
सीजेपी प्रदर्शन का लोगों ने किया विरोध
दादर स्थित शिवाजी पार्क में सीजेपी की ओर से आंदोलन के आंदोलन का स्थानीय नागरिक विरोध करे रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने परमिशन नही दी है उसके बावजूद आंदोलन क्यों किया जा रहा है। जो पॉलिटिकल पार्टी रैली या सभा करती है उन्हें परमिशन होती है और वे ग्राउंड के अंदर करते हैं सड़क पर नहीं।
-
October 02, 2026 10:41 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
हिरासत में लिए जाने से पहले क्या कहा आप नेता ने
चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने कहा, "मैं यहां पर अकेला आया हूं। इस समय मेरे घर के बाहर करीब 30-40 पुलिसकर्मी तैनात हैं... हमारे तमाम नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है... मैं हमारे देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि जब मैं बिना किसी वाहन के, पुलिस के जंतर-मंतर से मेट्रो से पहुंच सकता हूं तो आप भी आ सकते हैं... तमाम युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि जब मैं पहुंच सकता हूं तो आप भी पहुंच सकते हैं। आइए, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहिए…"
-
October 02, 2026 10:16 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद किया गया
दिल्ली में आज प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है बाइक हो या कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। जंतर मंतर से कई कई किलोमीटर दूर पहले बैरिकेड लगाए गए हैं और पुलिस किसी को भी सेंट्रल दिल्ली जाने नहीं दे रही है। कई लोगों की बहस पुलिस के साथ हो रही है। दिल्ली के लोधी रोड से सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्तों को भी पूरी तरह से बंद किया गया है यहां से भी किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
-
October 02, 2026 10:08 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने आप नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया है।
-
October 02, 2026 10:04 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत-गिरिराज सिंह
कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,कहा-ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत, चोर मचा रहा है शोर। जो लोकतंत्र की गला घोटता रहा उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है वहीं टीएमसी का कांग्रेस में विलय पर कहा की वह जाने किस में कहां विलय करना है।
-
October 02, 2026 9:54 AM (IST) Posted by Kajal Kumari
मुंबई के शिवाजी पार्क में आज तीन बजे से CJP का प्रदर्शन
मुंबई के शिवाजी पार्क में आज तीन बजे से सीजेपी की ओर से आंदोलन का आयोजन किया गया है। हालांकि पुलिस ने आंदोलन की परमिशन नही दी है। मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवाजी पार्क मैदान के भीतर जाने के लिए पुलिस ने बैरीकेड्स लगा रखे हैं। शिवाजी पार्क के गेट नम्बर 6 पर आंदोलन की घोषणा की गई है।