1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को जारी किया व्हिप, 9-11 मार्च के बीच उपस्थित रहने को कहा, जानिए वजह

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को जारी किया व्हिप, 9-11 मार्च के बीच उपस्थित रहने को कहा, जानिए वजह

कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 9 से 11 मार्च के बीच सदन में उपस्थित रहने को कहा है। कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इस बार बजट का दूसरा सत्र भी काफी हंगामेदार होने वाला है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे नौ से 11 मार्च तक सदन में उपस्थित रहें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस पर अगले सप्ताह विचार किये जाने की संभावना है। 

बिरला पर खुलकर भेदभाव करने का आरोप

विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव संबंधी नोटिस में बिरला पर 'खुलकर भेदभाव' करने का आरोप लगाया गया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए संसद की बैठक 9 मार्च से शुरू होगी। 

तीन लाइन का जारी हुआ व्हिप

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया, जिसमें उसके सांसदों के लिये बजट सत्र के दूसरे भाग के पहले तीन दिनों तक निचले सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। यदि सदन द्वारा साधारण बहुमत से कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है, तो लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है। 

जानिए क्या है ये नियम

संविधान के अनुच्छेद 94 सी में इस तरह के कदम का प्रावधान है। अनुच्छेद 96 लोकसभा अध्यक्ष को सदन में अपना बचाव करने की अनुमति देता है। अनुच्छेद 94 सी स्पष्ट रूप से कहता है कि अध्यक्ष को हटाने के लिए लोकसभा में एक विशेष प्रस्ताव लाना पड़ता है, जो सभी मौजूदा सदस्यों के बहुमत से पास होना चाहिए। यह प्रक्रिया अविश्वास प्रस्ताव से अलग है और केवल स्पीकर/डिप्टी स्पीकर के पद से जुड़ी होती है। यह प्रावधान लोकसभा की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Latest India News