1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. INDIA ब्लॉक की रैली पर बीजेपी का तीखा वार, कहा- आज फिर लगेगा 'ठगों का मेला'

INDIA ब्लॉक की रैली पर बीजेपी का तीखा वार, कहा- आज फिर लगेगा 'ठगों का मेला'

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस रैली को 'ठगों का मेला' बताया।

विपक्ष की रैली पर बीजेपी का हमला- India TV Hindi
Image Source : X/@BJP4DELHI विपक्ष की रैली पर बीजेपी का हमला

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की प्रस्तावित रैली को लेकर दिल्ली बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रैली को ‘ठगों का मेला’ करार दिया और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। दिल्ली बीजेपी ने अपने पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है- ‘ठगों का मेला’। मकसद- अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह व अराजकता फैलाना।”

INDIA ब्लॉक की रैली के बीच BJP का शक्ति प्रदर्शन

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के बीच बीजेपी भी विपक्ष के खिलाफ मैदान में उतर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को हरियाणा के रोहतक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व करेंगे। वहीं, वरिष्ठ बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद में इसी अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे।

रोहतक में नितिन नवीन करेंगे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च

बीजेपी के मुताबिक, नितिन नवीन का मार्च रोहतक के छोटू राम पॉलिटेक्निक मैदान से शुरू होकर मॉडल टाउन के डी-पार्क में समाप्त होगा। इस दौरान वह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। मार्च में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता, हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद के एनआईटी स्थित बीके चौक से शुरू होने वाली पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

बीजेपी ने विपक्ष पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने, दुष्प्रचार करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के जरिए कार्यकर्ता विपक्ष के कथित झूठे विमर्श का जवाब जनता तक पहुंचाएंगे।

SIR और 'वोट चोरी' के विरोध में INDIA गठबंधन की रैली

दरअसल, रविवार को ही INDIA गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के विरोध में रैली कर रहा है। विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे हैं। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक जनमहाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया था।

ये भी पढ़ें-

ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, बताया- INDIA ब्लॉक की रैली में क्यों शामिल नहीं होगी CJP?

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो के उड़े परखच्चे, 2 युवकों की मौत; दो घायल

Latest India News