1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकार और CJP के बीच आज होगी बातचीत, Constitution Club में पहुंचेंगे नेता

सरकार और CJP के बीच आज होगी बातचीत, Constitution Club में पहुंचेंगे नेता

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन तोड़ दिया है। देर रात जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता में सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाया। दूसरी ओर सरकार और सीजेपी के बीच आज शुक्रवार को बड़ी बैठक होगी।

CJP leaders to meet jp nadda jitendra singh- India TV Hindi
Image Source : PTI सरकार और सीजेपी की बैठक आज।

दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार को भी लोगों की भीड़ जुटी हुई है। दूसरी ओर पेपर लीक के विरोध में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। नीट पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल कर रहे थे। गुरुवार देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने सोनम वांगचुक को सरकार की तरफ से लिखित प्रस्ताव दिया। सरकार की तरफ से लिखित आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक अनशन तोड़ने को राजी हो गए जिसके बाद जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। दूसरी ओर आज सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के बीच बैठक होने जा रही है।

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- "कल एक चर्चा बुलाई गई है। हमें बहुत खुशी है कि सरकार हमारी इस मांग पर सहमत हो गई है कि यह चर्चा किसी न्यूट्रल जगह पर हो। इसके लिए 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' को चुना गया है।" सूत्रों के अनुसार, CJP का प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगा। इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

सरकार ने क्या ऑफर किया?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की तरफ से कहा गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है। संसद में सरकार पेपर लीक से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही सरकार पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने पर भी विचार कर रही है।

अनशन खत्म करने के बाद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने 26 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये कदम अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीतऔर देश में संभावित हिंसा को देखते हुए उठाया गया और वो बहुत जल्द एक वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें।

पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक के लिए क्या कहा?

वहीं, देर रात एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर पीएम मोदी ने थोड़ी देर बाद पोस्ट किया और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। पीएम ने सोनम वांगचुक से आग्रह किया कि वो डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें। इसके साथ ही पीएम ने सोनम वांगचुक स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें- देश के छात्रों के लिए पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक रोकने के लिए बिल लाएगी सरकार

'सोनम बस हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ', सलमान खान ने फिर किया पोस्ट; छात्रों से घर जाने को कहा

Latest India News