1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. "अगर संतुष्ट नहीं हुए तो कानून अपना रास्ता अपनाएगा", जंतर-मंतर याचिका पर SC की सख्त टिप्पणी

"अगर संतुष्ट नहीं हुए तो कानून अपना रास्ता अपनाएगा", जंतर-मंतर याचिका पर SC की सख्त टिप्पणी

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की लिस्ट से हटाने, एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका सहित कुल 22 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई- India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर अहम सुनवाई हुई। असदुद्दीन ओवौसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई की। इसके अलावा नौ और याचिकाओं पर, यानी कुल 22 याचिकाओं पर सुनवाई हुई है। याचिकाओं में चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया, फॉर्म 6 में बदलाव और SIR से जुड़े फैसलों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। 

जानें इस खबर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स...

 

Latest India News

Live updates : CEC ज्ञानेश कुमार, SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

  • 1:54 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी, आज की सुनवाई पूरी हुई

    सुप्रीम कोर्ट में दायर सभी 22 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। आज की सुनवाई पूरी हुई।

  • 1:48 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    राहुल गांधी के SC आने के दौरान हुई नारेबाजी पर भी नोटिस जारी

    कोर्ट ने राहुल गांधी के SC आने के दौरान हुई नारेबाजी और हंगामें को लेकर दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया।

    कुछ वकीलों ने यह याचिका दायर की थी।

  • 1:44 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़ के आने और नारेबाजी मामले में भी नोटिस जारी

    सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़ के आने और नारेबाजी मामले में भी नोटिस। याचिका में कोर्ट परिसर के राजनीतिक इस्तेमाल को रोकने की मांग की गई है। इस याचिका में राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ नेताओं को भी पक्षकार बनाया गया है।

  • 1:37 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    राहुल गांधी पर गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप

    गौरव भाटिया - एलओपी ने कोर्ट परिसर में गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया। यह लोग उसकी बात नहीं करेंगे। इनकी सारी बातें एकपक्षीय हैं। कोर्ट इसका संज्ञान ले।

  • 1:28 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कोर्ट ने कहा- महिला पत्रकार को गिरफ्तार ना किया जाए

    कोर्ट - हम इस महिला पत्रकार को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण देना चाहते हैं

    सॉलिसिटर जनरल - हम उसे गिरफ्तार नहीं करेंगे, लेकिन कोर्ट जांच में सहयोग के लिए कहे

    इंदिरा - पुलिस खुद अपने मामले की जांच नहीं कर सकती। निष्पक्ष कमिटी बने।

    इंदिरा जय सिंह ने कहा कि ACP विवेक भगत की ओर से जिस महिला पत्रकार के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत  केस दर्ज किया है, उसको गिरफ्तारी से संरक्षण का आदेश दे। 

    SG मेहता ने कहा कि वो जांच में सहयोग करें। हम आश्वस्त करते है कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी नतीजा निकलेगा, वो कोर्ट को बताया जाएगा।

    कोर्ट ने कहा कि महिला पत्रकार को गिरफ्तार ना किया जाए।

  • 1:25 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    महिला पत्रकारों पर हुए हमले की जांच होगी

    सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों पर किए गए हमले के आरोपों की सुनवाई और जांच के लिए एक समिति का गठन कर सकता है।
    कोर्ट ने वकील इंदिरा जयसिंह को शिकायकर्ता महिला पत्रकारो के नाम और SIT में शामिल होने के लिए रिटायर्ड जजों और पुलिस अधिकारियों के नाम मांगे है।
    सॉलिसिटर जनरल - इंदिरा जिस महिला की बात कर रही हैं, वह पहले से हाई कोर्ट जा चुकी है

  • 1:21 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    SG मेहता ने कहा-महिला के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए

    सॉलिसिटर जनरल - समस्या यह है कि आज हर कोई मोबाइल और माइक लेकर खुद को पत्रकार कह रहा है। बहुत से लोग रील बनाने के लिए आते हैं। हम हर महिला को सुरक्षा देने के पक्ष में हैं। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
    SG मेहता ने कहा कि यह पता लगाना मुश्किल है कि प्रदर्शन स्थल पर कौन रील मेकर है, कौन जर्नलिस्ट। पर इस बात पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए कि किसी भी महिला के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है

  • 1:19 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    धारा 172 और 163 लगाए जाने वाली याचिका पर नोटिस जारी

    प्रदर्शन के दौरान BNSS की धारा 172 और 163 लगाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली एक याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
    जस्टिस बागची ने कहा- प्रदर्शन स्थल नज़दीक होना चाहिए, ऐसा प्रदर्शनकारियों का कहना है। पर क्या टेक्नोलॉजी के इस दौर में यह बात अहमियत भी रखती है? अब वक़्त बदल गया है! 
    इस पर वकील हरिहरन ने कहा - इस लॉजिक से तो हम केरल में बैठकर जिरह कर सकते है! यहां आने की क्या ज़रूरत है!

  • 1:17 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    जंतर मंतर के डीनोटिफाई किए जाने कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल

    जंतर मंतर के डीनोटिफाई किए जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार.से पूछा कि क्या यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की कुछ मौखिक टिप्पणियों की वजह से लिया गया, या फिर सरकार ने सोच समझकर लिया?

    SG मेहता ने कोर्ट को बताया कि सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का आदेश इस निर्णय का आधार नहीं है। इस मसले पर कमेटी का गठन बहुत पहले ही कर दिया गया था। कमेटी ने एक विस्तृत रिपोर्ट दी है। उस आधार पर यह फैसला लिया गया।
     

  • 1:16 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    इंदिरा जयसिंह-कोर्ट महिला को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण दे

    इंदिरा जयसिंह - एक महिला वकील के साथ पुलिस उत्पीड़न हुआ। उसने कोर्ट को शिकायत की। अब पुलिस अधिकारी ने उसी पत्रकार के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज करवा दिया है।
    इंदिरा - कोर्ट महिला को दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण दे।

  • 1:12 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    महिला पत्रकारों को आई समस्याओं से जुड़ी याचिका पेश

    वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पुलिस कार्रवाई से महिला पत्रकारों को आई समस्याओं से जुड़ी याचिका रख रही हैं। उन्होंने महिला पत्रकारों को सुरक्षित माहौल देने पर सलाह देने के लिए एक कमिटी के गठन की मांग की

  • 1:08 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कोर्ट ने एक और याचिका पर नोटिस जारी किया

    सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि एक याचिकाकर्ता ने यह मांग रखी है कि प्रदर्शन का आह्वान करने वाले संगठन को उसके परिणाम के लिए जवाबदेह बनाया जाए।

    कोर्ट - हम इस याचिका पर भी नोटिस जारी कर रहे हैं

  • 12:58 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    हम यह साफ करना चाहते हैं कि ऐसा कोर्ट के आदेश पर नहीं हुआ

    अब एक वकील जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह हुआ।

    सॉलिसिटर जनरल - हम यह साफ करना चाहते हैं कि ऐसा कोर्ट के आदेश पर नहीं हुआ है। हमारी कमिटी पहले से इस पर काम कर रही थी। बहुत सोच-विचार कर फैसला लिया गया है।
    कोर्ट - हम आपकी याचिका (जंतर-मंतर को डिनोटिफाई करने) पर नोटिस जारी कर रहे हैं। सरकार का जवाब आने दीजिए।

    गौरव भाटिया - सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया गया। हम CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं
    कोर्ट - हम सभी CCTV फुटेज (प्रदर्शन, राजनीतिक मार्च वगैरह के) सुरक्षित रखने का आदेश दे रहे हैं।

  • 12:55 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    CJI ने कहा, आप आश्वस्त रहिए हमें कोई नहीं धमका सकता

    जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल से सूची से हटाने के दिल्ली पुलिस के आदेश के खिलाफ याचिका पर SC ने नोटिस जारी किया।

    वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया - जो कोर्ट में हुआ उससे वकील आहत हैं। 200 वकीलों ने SCBA को चिट्ठी लिखी है। कोर्ट को धमकाने की कोशिश की गई।

    CJI ने कहा, आप आश्वस्त रहिए हमें कोई नहीं धमका सकता। लोग बाहर कुछ बोलते हैं, कोर्ट में आकर उनकी भाषा बदल जाती है। कई याचिकाएं इसको लेकर भी दायर हुई थी।

  • 12:53 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कोर्ट ने राहुल गांधी को भी नोटिस जारी किया

    कोर्ट पहले से लंबित याचिकाओ के साथ आगे सुनवाई करेगा। कोर्ट ने राहुल गांधी के SC आने के दौरान हुई नारेबाजी और हंगामें को लेकर दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया। कुछ वकीलों ने यह याचिका दायर की थी। 

  • 12:52 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    कोर्ट ने EC, CEC सहित दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया

     राहुल गांधी समेत विपक्ष के 13 नेताओं की याचिका पर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने चुनाव आयोग, CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने SIR प्रकिया के खिलाफ दिग्विजय सिंह और ओवैसी की अलग से दायर याचिका पर भी चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया।
     

  • 12:45 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    हम SIR वाले मामलों पर नोटिस जारी करेंगे

    जस्टिस बागची - हम बाहर कही जा रही बातों के आधार पर सुनवाई नहीं करते हैं। हम SIR वाले मामलों पर नोटिस जारी कर उन्हें लंबित मामलों के साथ टैग करेंगे।
     सिब्बल - मैं आइटम 25 राहुल गांधी के लिए हूं।
     CJI - हम इस याचिका पर भी नोटिस जारी कर रहे हैं। लेकिन एक याचिकाकर्ता को अपने आचरण के लिए सफाई देनी होगी।
     राहुल के कोर्ट आने के दिन बनी स्थिति की तरफ इशारा 

  • 12:21 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    महाराष्ट्र SIR मामले की भी होगी सुनवाई

    महाराष्ट्र SIR में लाखों वोटरों के नाम काटने का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया गया, इसपर सीजेआई ने कहा कि मूल याचिकाओं के साथ उनकी सुनवाई भी होगी।

  • 12:13 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    22 याचिकाओं पर दोपहर 12.30 से होगी सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट में आज 22 याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसके लिए 12.30 बजे दोपहर का समय तय किया गया है।

  • 11:22 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    AAP मांगेगी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी, तो वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है।

  • 11:17 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    13 याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

    चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी दलो के नेताओं की याचिका में दो और याचिकाकर्ता जोड़ गए है। इनके नाम है:-थोल. थिरुमावलवन — विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची (VCK)। सज्जाद अहमद किचलू, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC)। वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होने वाली है।