1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Dispur Election: दिसपुर में कौन मारेगा बाजी? प्रद्युत बोरदोलोई Vs मीरा बोरठाकुर में से किसकी जमीन है मजबूत

Dispur Election: दिसपुर में कौन मारेगा बाजी? प्रद्युत बोरदोलोई Vs मीरा बोरठाकुर में से किसकी जमीन है मजबूत

BJP vs Congress Dispur Seat: दिसपुर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और BJP के बीच सीधी लड़ाई है, जहां सत्ताधारी बीजेपी की तरफ से Pradyut Bordoloi और विपक्षी कांग्रेस की ओर से Mira Borthakur Goswami आमने-सामने हैं। अर्बन मिडिल क्लास वोटर इस हाई-प्रोफाइल सीट पर अहम रोल निभा सकते हैं।

Dispur assembly seat- India TV Hindi
Image Source : PTI/@BORTHAKUR_MIRA (X) दिसपुर विधानसभा सीट चुनाव 2026

Dispur Assembly Election 2026: असम की सियासत में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली दिसपुर विधानसभा सीट पर 2026 का इलेक्शन बेहद दिलचस्प मुकाबले की तरफ बढ़ रहा है। इस बार यहां BJP के उम्मीदवार Pradyut Bordoloi और कांग्रेस की Mira Borthakur Goswami के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही कैंडिडेट अपने-अपने सियासी अनुभव और जनाधार के दम पर जीत का दावा करने में जुटे हुए हैं।

दिसपुर विधानसभा सीट के मुद्दे क्या हैं?

बता दें कि दिसपुर विधानसभा सीट, असम की राजधानी गुवाहाटी का भाग है, इसलिए यहां के मुद्दे भी बाकी ग्रामीण सीटों से अलग और ज्यादा अर्बन है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, जलभराव, ट्रैफिक जाम, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं यहां के मुख्य चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। इसके अलावा, बढ़ती जनसंख्या और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव भी लोकल लोगों की बड़ी चिंता है।

दिसपुर में प्रद्युत बोरदोलोई Vs मीरा बोरठाकुर

Pradyut Bordoloi जहां BJP की संगठनात्मक ताकत, राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को अपनी ताकत बता रहे हैं, वहीं Mira Borthakur Goswami अपने पुराने जनसंपर्क और एरिया में किए गए कार्यों के आधार पर पब्लिक का समर्थन जुटाने में लगी हैं। कांग्रेस इस विधानसभा सीट को अपनी वापसी के लिए अहम मान रही है, जबकि BJP इसे अपने कब्जे में बनाए रखने के लिए पूरा दम लगा रही है।

अर्बन मिडिल क्लास पर रहेगी नजर

दिसपुर विधानसभा सीट पर वोटर्स का रुझान अक्सर विकास कार्यों और लोकल मुद्दों पर बेस्ड रहा है, जिससे यह टक्कर और भी कांटे का बन जाती है। युवा वोटर, सरकारी कर्मचारी और अर्बन मिडिल क्लास यहां निर्णायक रोल निभाते हैं।

प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिसपुर

कुल मिलाकर, दिसपुर सीट पर 2026 का एसेंबली इलेक्शन इन दोनों प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है। दोनों के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है। ऐसे में सभी की नजरें दिसपुर की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर टिकी हुई है।

असम विधानसभा चुनाव की Hot Seats के बारे में यहां पढ़ें

Latest India News