कर्नाटक में सीएम पद की शपथ से पहले डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट को लेकर बेंगलुरु से दिल्ली तक मंथन का दौर जारी है। बेंगलुरु से मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया एक साथ चार्टेड विमान से दिल्ली आ रहे हैं। इस विमान में पूर्व मंत्री केजे जॉर्ज और एचसी महादेवप्पा भी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धरमैया और विधायक एस पोनन्ना भी दिल्ली आ रहे विमान में मौजूद हैं।
मांगी गई नए नेताओं की लिस्ट
कर्नाटक की नई कैबिनेट के लिए आलाकमान ने दोनों ही नेताओं से लिस्ट मांगी है। पुरानी कैबिनेट के दो दर्जन से ज्यादा चेहरों की छुट्टी हो सकती है। 9 से 14 के करीब मंत्रियों की शपथ 3 जून को हो सकती है।
4 डिप्टी सीएम नहीं रखना चाहते डीके शिवकुमार
सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस आलाकमान डीके की टीम में चार डिप्टी सीएम रखना चाहता है। लेकिन डीके शिवकुमार इसके लिए राजी नहीं हैं। ऐसे में सरकार का चेहरा बदलने के बाद नई कैबिनेट और डिप्टी सीएम पर चर्चा को लेकर आज डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।
9 से 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ
3 जून को होने वाली शपथ में सीएम डीके शिवकुमार के साथ 9 से 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी बचे मंत्रियों को लेकर राज्यसभा चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
बैठक में डिप्टी सीएम पर रहेगा जोर
इन्हीं सब मुद्दों पर दिल्ली में डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट पर सिद्धारमैया के साथ आलाकमान के नेता मंथन करने वालै हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर कर्नाटक में डिप्टी सीएम रखे जाने पर होगा। इसके पक्ष में डीके शिवकुमार नहीं हैं।
संतों के समूह ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात
वहीं, बेंगलुरु में 3 जून की शपथ की तैयारी जारी है। बेंगलुरु में संतों के एक समूह ने कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद भी दिया है।
ये भी पढ़ें:
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए चेहरों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ, जानिए सभी के नाम
नहीं रुकेगा युद्ध! अमेरिका ने ईरानी सैन्य स्थलों पर की बमबारी, IRGC ने कुवैत पर ड्रोन और मिसाइल से किए हमले
Latest India News