1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CM स्टालिन के बाद अब DMK सांसद कनिमोई के वाहन की गई जांच, FST और SST की टीम ने रोका काफिला

CM स्टालिन के बाद अब DMK सांसद कनिमोई के वाहन की गई जांच, FST और SST की टीम ने रोका काफिला

डीएमके सांसद चुनाव प्रचार के लिए जा रहीं थीं तभी उनके काफिले को रोक लिया गया। जब उनके वाहन की जांच हो रही थी, तो वह दूर से खड़ी देख रहीं थी और गाड़ी के अंदर जाने का इंतजार कर रही थीं।

डीएमके सांसद कनिमोई करुणानिधि- India TV Hindi
Image Source : PTI डीएमके सांसद कनिमोई करुणानिधि

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बेहिसाब नकदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर सख्ती रखी जा रही है। गुरुवार को एक चुनावी उड़न दस्ते ने शिवगंगा जिले में द्रमुक (DMK) की सांसद कनिमोई करुणानिधि के वाहन को रोका और उसकी जांच की। 

चुनावी सभा में जा रही थीं डीएमके सांसद

डीएमके की उप महासचिव कनिमोई क्षेत्र में चुनावी सभाओं में शामिल होने जा रही थीं, तभी उनके काफिले को उड़न दस्ता टीम (FST) और 'स्टैटिक सर्विलांस टीम' (SST) के कर्मियों ने एक निर्धारित चौकी पर रोक लिया। 

वाहन के डिक्की और सामान की गई जांच

सूत्रों के अनुसार, टीम ने सांसद के वाहन और उनके काफिले में शामिल अन्य गाड़ियों की गहन तलाशी ली। इस दौरान बनाई गई वीडियो में अधिकारी वाहन की डिक्की और सामान की जांच करते हुए दिख रहे हैं, जबकि कनिमोई इंतजार करती रहीं। 

सीएम स्टालिन के वाहन की भी हुई थी जांच

निर्वाचन आयोग ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है, जिसके बीच यह कार्रवाई की गई। इससे पहले इस सप्ताह तिरुचि-नागपट्टिनम राजमार्ग पर सीएम एम.के.स्टालिन के वाहन की भी इसी तरह जांच की गई थी। 

राज्य में तैनात किए गए सैकड़ों उड़न दस्ते

विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सैकड़ों उड़न दस्ते तैनात किए हैं, ताकि प्रमुख नेताओं की निगरानी की जा सके और चुनावी कानूनों के उल्लंघन को रोका जा सके। 

Latest India News